---विज्ञापन---

Trisha Krishnan Net Worth: लग्जरी कार से करोड़ों के घर तक… कितनी है तमिलनाडु के CM Thalapathy Vijay की रूमर्ड गर्लफ्रेंड की नेटवर्थ

तृषा कृष्णन साउथ फिल्म इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक हैं. वह तमिल इंडस्ट्री में लंबे वक्त से काम कर रही हैं और इंडस्ट्री की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस भी हैं. हालांकि वह इन दिनों थलपति विजय के साथ रिश्ते को लेकर खबरों में बनी हुई हैं. एक्ट्रेस और विजय के अफेयर की चर्चाएं जोरों पर हैं. तो चलिए इसी बीच जानते हैं कि तमिलनाडु के सीएम थलापति विजय की रूमर्ड गर्लफ्रेंड की नेटवर्थ कितनी है.

तृषा कृष्णन करियर

तृषा कृष्णन ने साल 1999 में आई फिल्म जोड़ी से अपने करियर की शुरुआत की थी. इस फिल्म में वह सपोर्टिंग रोल में नजर आईं थी. इसके बाद वह लिसा लिसा, एनाक्कु 20 उनक्कु 18, घिल्ली, 96, विन्नैथांडी वरुवाया, लियो, वर्षा जैसी तमाम हिट फिल्मों में काम किया है.

---Advertisement---

तृषा कृष्णन नेटवर्थ

वहीं, एक्ट्रेस की नेटवर्थ को लेकर बात करें तो तमिलनाडु की कथित गर्लफ्रेंड तृषा कृष्णन की कुल संपत्ति लगभग 85 करोड़ रुपये है. उनकी इनकम का बड़ा हिस्सा फिल्मों से आता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक वह किसी भी फिल्म के लिए अब 10 से 12 करोड़ तक फीस चार्ज करती हैं. हालांकि पहले वह करीब 3 से 5 करोड़ तक फीस चार्ज किया करती थीं. जानकारी के मुताबिक एक्ट्रेस ने फिल्म लियो के लिए 5 करोड़ फीस चार्ज की थी.

तृषा कृष्णन प्रॉपर्टी

इन सभी के अलावा वह कई ब्रांड एंडोर्समेंट और प्रमोशनल इवेंट्स से भी कमाई करती हैं. वह जानकारी के मुताबिक एक प्रोजेक्ट के लिए लगभग 9 करोड़ रुपये तक चार्ज करती हैं. वहीं, एक्ट्रेस के पास करोड़ों की प्रॉपर्टी भी है. उनका चेन्नई में घर है, जिसकी कीमत 10 से 12 करोड़ रुपये बताई जाती है. साथ ही हैदराबाद में भी उनका एक और घर है, जिसकी कीमत 6 से 7 करोड़ रुपये है.

---Advertisement---

तृषा कार कलेक्शन

एक्ट्रेस के कार कलेक्शन को लेकर बात करें तो उनके पास कई महंगी गाड़ियां है. उनके पास लग्जरी कारों का कलेक्शन है, जिसमें मर्सिडीज बेंज एस क्लास, बीएमडब्ल्यू 5-सीरीज, रेंज रोवर इवोक और मर्सिडीज-बेंज ई-क्लास शामिल है.

थलपति और तृषा के रिश्ते को लेकर उड़ रही अफवाहें

वहीं, विजय और तृषा के रिश्ते को लेकर बात करें तो इसकी अफवाहें उस दौरान शुरू हुई, जब एक्टर की पत्नी संगीता सोर्नालिंगम ने फरवरी में तलाक की अर्जी दी थी. इतना ही नहीं उन्होंने तलाक की अर्जी के दौरान ये भी आरोप लगाया कि विजय का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा है, जिसके बारे में उन्हें 2021 में पता चला. इन खबरों के बाद विजय को एक्ट्रेस तृषा के साथ एक रिसेप्शन पार्टी में देखा गया था. दोनों उस दौरान एक जैसे कपड़े पहन कर पहुंचे थे. इसके बाद उनकी पुरानी तस्वीरें भी खूब वायरल हुईं.

थलपति के शपत ग्रहण समारोह में पहुंची थी तृषा

साथ ही रविवार के दिन जब थलपति विजय का चेन्नई के स्टेडियम में शपथ ग्रहण समारोह रखा गया था, तो वहां पर भी तृषा मौजूद थीं. इस दौरान तृषा ने विजय की मां और बहन से मुलाकात की. जिसके बाद लोग ये भी अंदाजा लगा रहे हैं कि क्या तृषा और विजय के रिश्ते को उनके परिवार ने मंजूरी दे दी है.

First published on: May 11, 2026 01:02 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.