Wednesday, 26 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Kuku Kohli: पति की अंतिम विदाई में बदहवास दिखीं अरुणा ईरानी, विक्की-कैटरीना समेत कई सितारे श्रद्धांजलि देने पहुंचे

Kuku Kohli Last Rites: मशहूर फिल्ममेकर कुकू कोहली का 77 साल की उम्र में निधन हो गया. कुकू कोहली के निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है.

Kuku Kohli Passed Away
मशहूर फिल्ममेकर कुकू कोहली का 77 साल की उम्र में निधन हो गया

Kuku Kohli Funeral: बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर कुकू कोहली का 25 अगस्त की रात 77 साल की उम्र में निधन हो गया. बताया जा रहा हार्ट अटैक आने की वजह से उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया. कुकू कोहली के निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है. बुधवार को मुंबई के ओशिवारा श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया, जहां उनकी पत्नी और दिग्गज एक्ट्रेस अरुणा ईरानी पहुंचीं, जिनकी हालत देख फैंस का कलेजा फट गया, तो वहीं बॉलीवुड के कई बड़े सितारे उन्हें आखिरी विदाई देने पहुंचे.

अजय देवगन को दिया था ब्रेक

कुकू कोहली अपनी फिल्मों के साथ-साथ अभिनेता अजय देवगन को इंडस्ट्री में पहला बड़ा मौका देने के लिए भी जाने जाते थे. उनके निधन से अजय देवगन के साथ-साथ डायरेक्टर के साथ काम कर चुके कई कलाकार और फिल्मी हस्तियां भी दुखी हैं.

---विज्ञापन---

अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे सितारे

कुकू कोहली के अंतिम संस्कार में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे नजर आए. विक्की कौशल और कैटरीना कैफ भी उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे. दोनों ने फिल्ममेकर को श्रद्धांजलि दी. एक्ट्रेस शरवरी भी ओशिवारा श्मशान घाट पहुंचीं और कुकू कोहली को श्रद्धांजलि दी.

जावेद अख्तर-शबाना आजमी पहुंचे

इसके अलावा मशहूर लेखक जावेद अख्तर और अभिनेत्री शबाना आजमी भी अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे. फिल्ममेकर रोहित शेट्टी ने भी कुकू कोहली को श्रद्धांजलि दी. इस दौरान सभी सितारे काफी भावुक नजर आए.

पति के निधन से टूट गईं अरुणा ईरानी

कुकू कोहली की पत्नी और दिग्गज अभिनेत्री अरुणा ईरानी भी अंतिम संस्कार में पहुंचीं. सामने आए वीडियो में अरुणा ईरानी बेहद भावुक और बदहवास नजर आईं. पति के निधन का गम उनके चेहरे पर साफ दिखाई दे रहा था. उन्हें देखकर वहां मौजूद लोग भी भावुक हो गए.

अजय देवगन को दिया था पहला ब्रेक

कुकू कोहली का हिंदी सिनेमा में खास योगदान रहा है. उन्होंने साल 1991 में आई फिल्म ‘फूल और कांटे’ से अजय देवगन को बॉलीवुड में लॉन्च किया था. फिल्म में अजय देवगन का बाइक पर किया गया आइकॉनिक एंट्री सीन आज भी याद किया जाता है.

इंडस्ट्री को दी कई हिट

इसके बाद कुकू कोहली ने ‘सुहाग’, ‘कोहराम’, ‘आंटी नंबर 1’ और ‘हकीकत’ जैसी फिल्मों का निर्देशन किया. ‘सुहाग’ में अजय देवगन और अक्षय कुमार की जोड़ी नजर आई थी. कुकू कोहली के निधन के साथ बॉलीवुड ने एक ऐसे फिल्ममेकर को खो दिया, जिसने कई यादगार फिल्मों के जरिए हिंदी सिनेमा में अपनी खास पहचान बनाई.

First published on: Aug 26, 2026 02:40 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola