Hollywood Veteran Actress Mary Beth Hurt Death: हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से एक बहुत ही बुरी खबर सामने आई है, यहां इंडस्ट्री की फेमस और दिग्गज एक्ट्रेस मैरी बेथ हर्ट (Mary Beth Hurt) का निधन हो गया है. ‘ट्रेलावनी ऑफ द वेल्स’ और ‘द डेड गर्ल’ जैसी फिल्मों में काम करने वाली एक्ट्रेस मैरी बेथ हर्ट ने 79 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली. एक्ट्रेस की बेटी मौली श्रैडर और पति पॉल श्रैडर ने सोशल मीडिया पर मैरी बेथ हर्ट के निधन की जानकारी दी. वहीं, इस खबर से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है, लोग सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं.
💔 Rest well Mary Beth Hurt (1946-2026), most recently featured on our screens on 35mm 🎞️ just last month in her feature film debut INTERIORS (1978). The film screened last month as part of our retrospective honoring the late Diane Keaton.
— Film at Lincoln Center (@FilmLinc) March 29, 2026
Our condolences to Paul and their… pic.twitter.com/1jsP7DT7vj
कब हुआ मैरी बेथ हर्ट का निधन?
टीएमजेड की रिपोर्ट के अनुसार, मैरी बेथ हर्ट का निधन रविवार सुबह जर्सी सिटी में हुआ. उनके आखिरी समय में उनका पूरा परिवार उनके आसपास मौजूद था. मैरी बेथ हर्ट के निधन की पुष्टि उनकी बेटी मौली श्रैडर और पति पॉल श्रैडर ने की है. उन्होंने एक जॉइन्ट फेसबुक पोस्ट के जरिए मैरी बेथ हर्ट के निधन की जानकारी दी. खबरों के अनुसार, मैरी बेथ हर्ट काफी समय से अल्जाइमर डिसिज से जूझ रही थी. हालांकि, परिवार की तरफ से ये जानकारी नहीं दी गई है कि आखिर एक्ट्रेस की मौत का कारण क्या है.
Farewell, Mary Beth Hurt. She was never anything short of brilliant, though I would argue INTERIORS was her finest hour. ❤️ pic.twitter.com/6ki5OUuWu8
— Andrew Carden (@AwardsConnect) March 29, 2026
कष्ट और दर्द से मुक्त…
मौली श्रैडर और पॉल श्रैडर ने मैरी बेथ हर्ट के निधन की जानकारी और श्रद्धांजलि देते हुए अपने पोस्ट लिखा, ‘वह एक एक्ट्रेस, एक पत्नी, एक बहन, एक मां, एक चाची, एक दोस्त थीं, और उन्होंने इन सभी भूमिकाओं को गरिमा और मजबूती के साथ निभाया है. हालांकि हम सभी दुख में हैं, लेकिन यह जानकर थोड़ी संतुष्टी मिलती है कि अब वह कष्ट और दर्द से मुक्त हैं और शांति से अपनी बहनों के पास चली गई हैं.’
Farewell, Mary Beth Hurt. She was never anything short of brilliant, though I would argue INTERIORS was her finest hour. ❤️ pic.twitter.com/6ki5OUuWu8
— Andrew Carden (@AwardsConnect) March 29, 2026
मैरी बेथ हर्ट का एक्टिंग करियर
मैरी बेथ हर्ट ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1974 में आए अमेरिकन टीवी शो ‘एन इन बल्यू’ से की थी. इसके बाद साल 1978 में आई फिल्म ‘इंटिरियर’ से उन्होंने हॉलीवुड में कदम रखा. इसके बाद उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया, जिसमें ‘क्राइम्स ऑफ द हार्ट’, ‘ट्रेलावनी ऑफ द वेल्स’ और ‘बेनेफैक्टर्स’ जैसी फिल्में शामिल हैं.