Famous Director Hospitalized: हॉलीवुड इंडस्ट्री से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. जहां इंडस्ट्री के मशहूर फिल्ममेकर माइकल मान के साथ एक अनहोनी हो गई है. दरअसल, 83 साल के डायरेक्टर माइकल मान को गोली लग गई है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. हैरान करने वाली बात तो ये है कि माइकल मान ने खुद ही अपने आपको गोली मारी है, बताया जा रहा है कि माइकल मान ने एक गन रेंज में गलती से खुद को गोली मार ली. चलिए पूरा मामला विस्तार से समझाते हैं.
डायरेक्टर ने खुद को मारी गोली
द हॉलीवुड रिपोर्टर को इस घटना के बारे में बताते हुए माइकल मान के रिप्रेजेंटेटिव ने कहा, ‘शनिवार को, एक गन रेंज के दौरान होल्स्टर में रखे हथियार से गलती से गोली चल गई, जिससे फिल्म डायरेक्टर माइकल मान को हल्की चोट आई. उनका इलाज किया गया और उन्हें छुट्टी दे दी गई है.’ डायरेक्टर के रिप्रेजेंटेटिव ने बताया कि पैर में गोली लगने के बाद माइकल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया.
अब कैसी है हालत?
फिलहाल, इस मामले में अभी तक सिर्फ इतनी जानकारी सामने आई है. लेकिन, अभी तक ये नहीं बताया गया है कि गोली लगने और उसके इलाज के बाद डायरेक्टर माइकल मान की तबीयत अब कैसी है? लेकिन उम्मीद की जा रही है कि वो जल्द ही ठीक हो जाएं.
माइकल मान की फिल्में
बता दें कि माइकल मान हॉलीवुड के पॉपुलर डायरेक्टर हैं, उन्होंने इंडस्ट्री को ‘हीट’, ‘थीफ’, ‘मैनहंटर’, ‘कोलैटरल’ और ‘द इनसाइडर’ जैसी हिट फिल्में दी हैं. फिल्ममेकर माइकल मान की आखिरी डायरेक्टोरियल फिल्म 2023 की फिल्म ‘फेरारी’ थी, जिसमें एडम ड्राइवर और पेनेलोप क्रूज ने एक्टिंग की थी. यह बायोपिक ड्रामा 1957 के पूर्व रेसिंग ड्राइवर एन्जो फेरारी की कहानी है. माइकल मान इन दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड सीक्वल फिल्म ‘हीट 2’ को डेवलप करने के प्रोसेस में हैं. यह उनकी 1995 की क्राइम ड्रामा फिल्म ‘हीट’ का फॉलो-अप होगी. इस सीक्वल फिल्म में क्रिस शिहर्लिस के रोल में लियोनार्डो डिकैप्रियो और विंसेंट हैना के रोल में क्रिश्चियन बेल होंगे.