Sunday, 19 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Pahalgam Attack: क्या सीमा हैदर को लौटना होगा पाकिस्तान? वीजा रद्द होते उठे सवाल

Seema Haider To Return Pakistan: सोशल मीडिया पर लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या सीमा हैदर को भी पाकिस्तान वापस जाना होगा? लोगों के बीच ये सवाल भारत के सरकार के उस फैसले के बाद उठ रहा है, जिसमें उन्होंने SVES वीजाधारकों को भारत छोड़ने के निर्देश दिए हैं।

---विज्ञापन---

Seema Haider
Seema Haider

Seema Haider To Return Pakistan: 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में क्रूर आतंकी हमले में 28 टूरिस्ट की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अचानक हुए इस आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया है। भारत के फैसले के बाद भारत में रहने वाले पाकिस्तानियों को महज 48 घंटे के अंदर देश छोड़कर जाना होगा। अब ऐसे में सवाल ये उठता है कि क्या पाकिस्तानी से भागकर भारत आने वाली सीमा हैदर को भी अपने वतन लौटना होगा?

यह भी पढ़ें: Pahalgam Attack: भारतीयों पर सवाल उठा ट्रोल हुए अभिनव शुक्ला, बोले-जज्बा कहां है?

---विज्ञापन---

पाकिस्तानियों को छोड़ना होगा भारत

दरअसल, भारत सरकार ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद सिंधु जल समझौते पर रोक लगाई है और पाक नागरिकों के वीजा को भी कैंसल कर दिया है। इतना ही नहीं पाकिस्तानी नागरिकों को दिए जाने वाले SVES वीजा को भी तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है। भारत ने इन इन वीजाधारकों को 48 घंटे के भीतर भारत छोड़ने का अल्टीमेटम भी दे दिया है।

सीमा हैदर की होगी पाक वापसी?

भारत के इस फैसले के बाद सीमा हैदर सुर्खियों में आ गई हैं, जो हाल ही में पांचवे बच्चे की मां बनी हैं। साल 2023 में पाकिस्तान से अपने 4 बच्चों के साथ नेपाल के रास्ते भारत आने वाली सीमा हैदर फिलहाल नोएडा में अपने भारतीय पति सचिन मीणा से शादी करके रह रही हैं। भारत सरकार के फैसले के बाद सोशल मीडिया पर लोग सवाल पूछ रहे हैं कि क्या सीमा हैदर की भी पाकिस्तान वापसी होगी?

---विज्ञापन---

कोर्ट में चल रहा सीमा हैदर का केस

जिन लोगों के मन में सवाल चल रहा है कि क्या भारत के इस फैसले के बाद सीमा हैदर को पाकिस्तान वापस जाना होगा। तो उनको बता दें कि सीमा हैदर अपने 4 बच्चों के साथ बिना वीजा और पासपोर्ट के अवैध तरीके से भारत आई थीं और उनका केस फिलहाल कोर्ट में चल रहा है। सीमा हैदर का केस कोर्ट में चल रहा है, इसलिए उनको फिलहाल भारत नहीं छोड़ना पड़ेगा। लेकिन अगर इस बीच कोर्ट का फैसला आ जाता है, तो उनकी मुश्किले बढ़ सकती हैं। अब ये तो आने वाले दिनों में ही साफ हो पाएगा।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Pahalgam Attack पर बोलना Karan Veer Mehra को पड़ा भारी, यूजर्स ने लगाई क्लास

First published on: Apr 24, 2025 02:32 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola