Friday, 16 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

Jailer 2 Box office Collection: रजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने आते ही बदला बॉक्स ऑफिस का खेल, 2 दिन में कमाए इतने करोड़

Jailer 2 Box office Collection Day 2: रजनीकांत की 'जेलर 2' ने रिलीज के शुरुआती दो दिनों में ही बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया है. फिल्म ने घरेलू और ग्लोबल लेवल पर शानदार कमाई करते हुए कई नए रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं.

jailer 2 box office collection day 2
jailer 2 box office collection day 2

Jailer 2 Box office Collection Day 2: सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘जेलर 2’ (Jailer 2) ने बॉक्स ऑफिस पर आते ही ऐसा तगड़ा तहलका मचाया है कि हर तरफ बस इसी के चर्चे हो रहे हैं. फिल्म को क्रिटिक्स और फैंस दोनों से एकदम पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है, जिसके चलते पहले ही दिन इसने 50 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार कर इतिहास रच दिया. सिर्फ दो दिनों के अंदर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस के कई बड़े रिकॉर्ड्स को धज्जियां उड़ाते हुए अपने नाम कर लिए हैं.

दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़

सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ ने ओपनिंग डे पर 59.70 करोड़ का बंपर बिजनेस किया था. इसके बाद दूसरे दिन रात 8 बजे तक फिल्म ने 26.88 करोड़ की कमाई कर ली है, जिससे इसका कुल भारत में नेट कलेक्शन 86.58 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

---विज्ञापन---

‘जेलर 2′ द्वारा बनाए गए धमाकेदार रिकॉर्ड्स

फिल्म ने पहले दिन शानदार कमाई कर तमिल सिनेमा की ऑल टाइम बिगेस्ट ओपनर लिस्ट में चौथी पोजीशन हासिल कर ली है. ‘बीस्ट’, ‘द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम’ और ‘कबाली’ जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. यह साल 2026 की सबसे बड़ी तमिल ओपनर फिल्म बन चुकी है, जिसने ‘जन नायकन’ और ‘करुप्पु’ को पछाड़ दिया है. वहीं’जेलर 2′ साल 2026 की पहली ऐसी तमिल फिल्म बन गई है, जिसने ओपनिंग डे पर 50 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है. साथ ही ग्लोबल लेवल पर भी फिल्म ने तबाही मचाते हुए पहले दिन 127 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया और 2026 की पहली ऐसी वर्ल्डवाइड 100 करोड़ी तमिल ओपनर बनी. इसके अलावा थलाइवा के करियर की यह दूसरी सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बन गई है (नंबर 1 पर ‘कूली’ है, जिसने 65 करोड़ कमाए थे).

फिल्म की धमाकेदार स्टारकास्ट और कैमियो

साल 2023 की सुपरहिट फिल्म ‘जेलर’ के इस सीक्वल में रजनीकांत के साथ-साथ बॉलीवुड और साउथ के कई दिग्गज कलाकार शामिल हैं. इस बार फिल्म में विद्या बालन (Vidya Balan) ने खतरनाक विलेन का रोल निभाया है, जबकि जैकी श्रॉफ और ऋतिक रोशन के धांसू कैमियो ने थिएटर्स में सीढ़ियों तक सीटी बजवा दी है.

---विज्ञापन---

15 अक्टूबर को हुई है सिनेमाघरों में रिलीज

नेताओं और दर्शकों के भारी क्रेज के बीच इस एक्शन-पैक्ड थ्रिलर को 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था, और जिस रफ्तार से यह आगे बढ़ रही है, वीकेंड पर इसके और भी बड़े रिकॉर्ड तोड़ने की पूरी उम्मीद है.

First published on: Oct 16, 2026 09:16 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो