Sunday, 19 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Pahalgam Attack: भारतीयों पर सवाल उठा ट्रोल हुए अभिनव शुक्ला, बोले-जज्बा कहां है?

टीवी और बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट अभिनव शुक्ला ने सोशल मीडिया पर पहलगाम आतंकी हमले पर अपना रिएक्शन दिया है और उन्होंने अपने पोस्ट में भारतीयों पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं और उनसे तीखे सवाल तक पूछा है।

---विज्ञापन---

Abhinav Shukla on Pahalgam Terror Attack
Abhinav Shukla on Pahalgam Terror Attack

Abhinav Shukla On Pahalgam terror attack: बॉलीवुड से लेकर टीवी स्टार्स तक सभी पहलगाम आतंकी हमले पर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं, इस दर्दनाक घटना ने लोगों को हिलाकर रख दिया है। टीवी एक्टर अभिनव शुक्ला ने भी सोशल मीडिया पर आतंकी हमले पर अपना रिएक्शन दिया है। कश्मीर में जिस तरह से टूरिस्ट लोगों को मारा गया है, उससे देशभर में आक्रोश का माहौल है।

अली गोनी, हिना खान,  आसिम रियाज समेत कई टीवी सितारों ने इस हमले पर अपनी भड़ास निकाली है और मरने वालों के प्रति संवेदनाएं भी जाहिर की है। हालांकि अभिनव शुक्ला ने सोशल मीडिया पर हमले के बारे में बात करते हुए भारतीयों पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं और उनसे तीखे सवाल तक पूछा है। आइए जानते हैं कि अभिनव शुक्ला ने पहलगाम हमले के बाद भारतीयों से क्या सवाल पूछा है?

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Pahalgam Attack पर दिशा पाटनी की बहन ने निकाली भड़ास, कहा-‘पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध हो…’

पहलगाम हमले पर बोले अभिनव शुक्ला

टीवी एक्टर और बिग बॉस 14 के कंटेस्टेंट रहे अभिनव शुक्ला ने हाल ही में आसिम रियाज को लेकर काफी कुछ कहा था, जिसकी वजह से चर्चा में छा गए थे। अब एक्ट्रेस रुबीना दिलैक के पति ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने भारतीयों पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं। अभिनव ने अपने इस ट्वीट के जरिए वामपंथी, जेन जेड और बॉलीवुड सहित अलग-अलग सामाजिक समूहों की प्रतिक्रिया की आलोचना की है और उनसे सवाल भी पूछा है।

---विज्ञापन---

किसकी आलोचना करते दिखे अभिनव 

अभिनव शुक्ला ने पहलगाम आतंकी हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए एक्स पर ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘मैंने उन सैकड़ों पाकिस्तानी स्ट्रीट वीडियो देखे हैं जहां एक इंटरव्यू लेने वाला आम लोगों से भारत के बारे में पूछता है और 99% पाकिस्तानी जवाब देते हैं ‘तो क्या!! भारत बड़ा देश है, परमाणु ताकत है, ज्यादा कामयाब है पर हम में जज्बा है।

---विज्ञापन---

और हम भारतीय

1.) उठते हैं: ये सब राजनीतिक साजिश है, आतंकवादी युवाओं को गुमराह कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

2.) लेफ्ट विंग : ये सब राइट विंग द्वारा फैलाई गई नफरत के कारण है।

3.) जेन जेड: भाई जो हुआ वो दुखद था, मैं कोई वीडियो नहीं देखना चाहता या इसके बारे में बात नहीं करना चाहता… मेरी वाइब नहीं है भाई।

---विज्ञापन---

4.) न्यूज मीडिया: सबसे पहले हम लाए हैं आपके लिए बड़ी खबर…

5.) बॉलीवुड: जो हुआ बहुत कायरतापूर्ण है, हम सभी चाहते हैं कि शांति हो… सभी ठीक हों!

---विज्ञापन---

भाई हमारा जज्बा कहां है? सिर्फ फौज ही जज्बा दिखाए ?’

---विज्ञापन---

ट्रोल हुए अभिनव शुक्ला 

अभिनव शुक्ला ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर भारतीय पर सवाल उठाए हैं और उनसे उनका जज्बा पूछा है। अभिनव शुक्ला के इस ट्वीट के बाद अब सोशल मीडिया यूजर्स उल्टा उनको ही ट्रोल करने लगे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘सबसे पहली बात तो यह कि आप पाकिस्तानी सड़कों के वीडियो क्यों देख रहे हैं? आपके जज़्बा सवाल का जवाब आपकी तीसरी लाइन में है – हम विकास पर ध्यान केंद्रित करते हैं, उनके विपरीत। हमें भारतीय सेना पर भरोसा है, वे अच्छी तरह से सुसज्जित हैं और बदला लेने में सक्षम हैं।’ दूसरे यूजर ने बोला, ‘बताओ अभिनव भाई आपने क्या जज्बा दिखाया? कीबोर्ड आपने चला लिया. अपने ही नागरिकों की कमियां आपने निकाल ली। वाह मेरे भाई।’ तो एक ने बोला, ‘आप कैटेगरी 1 में आते हैं। जागो।’

---विज्ञापन---

पाकिस्तानी स्टार्स ने जताया शोक

कश्मीर की वादियों में 22 अप्रैल को पहलगाम में 28 निहत्थे पर्यटकों की मौत के बाद पूरा देश सदमे में है। सोशल मीडिया पर लोग अपनी भड़ास भी निकाल रहे हैं और आतंकियों को ढूंढ़कर मारने की बात कर रहे हैं। सिर्फ भारतीय ही नहीं बल्कि पाकिस्तानी स्टार्स भी इस आतंकी हमले पर शोक जता रहे हैं, फवाद खान से लेकर ‘सनम तेरी कसम’ की एक्ट्रेस मावरा होकेन, हानिया आमिर, उसामा खान और फरहान सईद जैसे पाक कलाकारों ने सोशल मीडिया पर दुख जाहिर किया है।

यह भी पढ़ें: Pahalgam Attack पर ये क्या बोलीं Hania Aamir? बॉयकॉट की उठी डिमांड

---विज्ञापन---
First published on: Apr 24, 2025 01:06 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola