Monday, 24 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

कौन थीं इंदर कौर? जिनके अचानक निधन से म्यूजिक इंडस्ट्री में फैला मातम

Who Was Inder Kaur: पंजाबी सिंगर यशइंदर कौर की अचानक हत्या ने हर ने पूरी म्यूजिक इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया है. सिंगर का शव नीलो नहर से बरामद हुआ है. 6 दिन पहले उन्हें गन प्वाइंट पर किडनेप कर लिया गया था. यशइंदर कौर पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री की मशहूर सिंगर रही हैं. उन्होंने अपने दम एक अलग पहचान बनाई थी.

Who Was Inder Kaur Punjabi Singer

Who Was Inder Kaur: पंजाबी सिंगर और मेकअप आर्टिस्ट इंदर कौर को लोग यशइंदर कौर के नाम से भी जानते हैं. 13 मई को वो अचानक गायब हो गईं. वहीं अब मंगलवार सुबह करीब 11 बजे उनका शव मिलने के बाद हर कोई सदमे में है. इस केस में फिलहाल सिंगर के शव को पोस्टमार्टम और कानूनी प्रक्रिया के लिए समराला के सिविल अस्पताल भेज दिया गया.

कौन थीं इंदर कौर

साल 1997 में जन्मीं इंदर कौर पंजाब की रहने वाली थीं. इंदर पंजाबी म्यूजिक का एक जाना-माना चेहरा थीं. सोशल मीडिया के साथ-साथ लाइव म्यूजिक परफॉर्मेंस में भी काफी एक्टिव थीं. इंस्टाग्राम पर उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग थी. उनकी फोटोज और वीडियोज काफी पसंद की जाती थी. इंदर ने कई शानदार पंजाबी गाने भी गाए.

---विज्ञापन---
inder kaur

पंजाबी फोक म्यूजिक से बनाई अलग पहचान

करियर में इंदर ने अफगान जट्टी, सोहणा लगदा, लानेदारनी, देसी सिरे दे, सोने दी वांग, किसान एंथम , और कदो ते मिलेगी जैसे कई गाने शानदार गानों को अपनी आवाज दी. अपनी दमदार आवाज और पंजाबी फोक म्यूजिक के लिए पहचानी जाने वाली यशइंदर कौर ने कम समय में ही श्रोताओं के बीच खास जगह बना ली. उनकी गायकी बाकी पंजाबी सिंगर्स से थोड़ी अलग थी, जिसे दर्शक काफी पसंद करते थे.

indel kaur

आरोपी फरार, बंदूक की नोक पर हुई थी किडनैपिंग

सिंगर की मौत के बाद परिवार का आरोप है कि आरोपियों ने इंदर कौर का बंदूक की नोक पर किडनेप कर लिया था. एव पूरा मामला शादी का प्रपोजल रिजेक्ट करने से जुड़ा हुआ है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुख्य आरोपी घटना के बाद कनाडा भाग गया था. यशइंदर कौर खासतौर पर पंजाबी फोक और ट्रेडिशनल गानों के लिए जानी जाती हैं. उनके गानों में पंजाब की मिट्टी और संस्कृति की खुशबू आती है. ऐसे में उनकी हत्या ने हर पंजाबी फैंस को झकझोर दिया. इस मामले में जांच जारी है.

---विज्ञापन---
First published on: May 19, 2026 05:47 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola