Tuesday, 15 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

OTT पर देखें, 12 कत्लों की सच्ची घटना पर आधारित ये फिल्म, जिसमें इंसान को उबाल कर खाता था किलर

Best Crime Thriller Film On OTT: विक्रांत मैसी की इस क्राइम- थ्रिलर फिल्म को देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. आइए जानते हैं इस फिल्म का नाम और ये किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अवेलेबल है.

Best Crime Thriller Film On OTT
विक्रांत मैसी की क्राइम- थ्रिलर फिल्म (photo source- social media)

Best Crime Thriller Film On OTT: फिल्म इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक थ्रिलर फिल्में शामिल है. इनमें से कुछ फिल्मों की कहानी रियल लाइफ पर बेस्ड नहीं होती और कुछ फिल्मों की कहानी असल जिंदगी की घटना से इंस्पायर होकर बनाई जाती है. ऐसी क्राइम- थ्रिलर वाली फिल्में दर्शकों के जहन पर गहरा असर छोड़ जाती है. अगर आप क्राइम और थ्रिलर फिल्में देखने के शौकीन हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है. आज हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे.

क्या है फिल्म का नाम?

हम बात कर रहे हैं विक्रांत मैसी की फिल्म ‘सेक्टर 36’ के बारे में. इस फिल्म की कहानी सच्ची घटना पर आधारित है. इसे देखने के लिए आपको मेंटली बहुत स्ट्रांग होना होगा क्योंकि फिल्म के कुछ सीन्स आपको ये सोचने पर मजबूर कर देंगे कि क्या अब सच में लोगों के अंदर इंसानियत नहीं बची है? फिल्म में एक से बढ़कर एक जबरदस्त ट्विस्ट हैं, जो आपका ध्यान पूरी तरह से बांधे रखेंगे. फिल्म के भयानक सीन आपके रोंगटे खड़े कर देंगे. ये फिल्म इंसानियत पर कई सवाल उठाती है. ये फिल्म साल 2024 में ओटीटी प्लेटफॉर्म ‘नेटफ्लिक्स’ पर रिलीज किया गया था.

---विज्ञापन---

‘सेक्टर 36’ की कहानी

आदित्य निंबालकर के डायरेक्शन में बनी इस क्राइम थ्रिलर फिल्म की कहानी साल 2006 में हुए निठारी गांव के सीरियल मर्डर से इंस्पायर है. विक्रांत के साथ दीपक डोबरियाल और आकाश खुराना भी फिल्म में लीड रोल निभाया था.फिल्म में विक्रांत मैसी ने सीरियल किलर का किरदार निभाया है. वो छोटे- छोटे बच्चों को अपना शिकार बनता है और उनकी हत्या कर देता है. इतना ही नहीं वो उन बच्चों के मांस को कुकर में पकाता है और खा भी जाता है. आईएमडीबी पर इसे 7.1 की रेटिंग दी गई थी. 

First published on: Oct 08, 2025 05:12 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola