Thursday, 27 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘एक आदमी के साथ नहीं सो सकती’, तनुश्री दत्ता ने ठुकराया ‘बिग बॉस’ से 1.65 करोड़ रुपये का ऑफर

Tanushree Dutta on rejecting Bigg Boss offer: तनुश्री दत्ता ने बताया कि उन्हें बिग बॉस की तरफ से कई बार शो में हिस्सा लेने का ऑफर आया, लेकिन उन्होंने हमेशा इसे रिजेक्ट किया है.

Tanushree Dutta on rejecting Bigg Boss offer
तनुश्री दत्ता ने ठुकराया 'बिग बॉस' का ऑफर (photo source- instagram)

Tanushree Dutta on rejecting Bigg Boss offer: बिग बॉस 19 का क्रेज इन दिनों चारों तरफ छाया हुआ है। शो के बाहर कंटेस्टेंट्स की पर्सनल लाइफ के भी कई किस्से सामने आ रहे हैं. शो में होने वाली लड़ाईयां और नोक-झोंक हर दिन सुर्खियाँ बटोरती हैं. वहीं, इस बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने हाल ही में एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि उन्हें बिग बॉस की तरफ से शो में पार्टिसिपेट करने के लिए कई ऑफर मिल चुके हैं. लेकिन उन्होंने हमेशा इन्हें ठुकराया है. एक्ट्रेस ने ऑफर ठुकराने की वजह अपनी प्राइवेसी को बताया और कहा कि उन्हें अपनी प्राइवेसी बहुत प्यारी है और वो अपने उसूलों से समझौता नहीं कर सकतीं.

क्या बोलीं तनुश्री दत्ता?

तनुश्री दत्ता ने बॉलीवुड ठिकाना से बातचीत के दौरान बताया कि वो पिछले 11 सालों से बिग बॉस में हिस्सा लेने का ऑफर ठुकरा रही हैं. मेकर्स हर साल शो में पार्टिसिपेट करने के लिए उनके पीछे पड़ जाते हैं और वो हर साल ही उन्हें डांटती हैं. एक्ट्रेस का कहना है कि वो अपनी फैमिली के साथ भी नहीं रहतीं, हम सबकी अपनी-अपनी जगह है, इसलिए वो बिग बॉस जैसी जगह पर नहीं रह सकतीं.आगे वो कहती हैं कि उन्हें शो में आने के लिए काफी बड़ा अमाउंट ऑफर किया गया था, लेकिन उन्होंने मना कर दिया. उन्होंने इस बात का खुलासा किया कि उन्हें 1.65 करोड़ रुपये का ऑफर दिया गया था क्योंकि मेकर्स ने एक और बॉलीवुड सेलिब्रिटी शो में पार्टिसिपेट करने के लिए इतनी ही रकम दी थी. तनुश्री ने बताया कि वो सेलिब्रिटी उनके लेवल की ही एक्ट्रेस थीं. बिग बॉस मैनेजमेंट की एक स्टाइलिस्ट ने उनसे ये भी कहा था कि मेकर्स उन्हें इससे ज्यादा पैसे भी ऑफर कर सकते हैं.लेकिन तभी तनुश्री ने शो करने से मना कर दिया

---विज्ञापन---

क्यों नहीं जाना चाहती बिग बॉस के घर में?

तनुश्री दत्ता का कहना है कि अगर वो उन्हें चांद भी लाकर दे देंगे तब भी वो शो में नहीं जाएंगी. जहां आदमी और औरत एक ही बिस्तर पर सोते हैं, उसी जगह पर आपस में लड़ते हैं, वो ये सब नहीं कर सकती. आगे वो कहती हैं कि वो अपनी डाइट का भी खास ध्यान रखती हैं. सजोव के मेकर्स ऐसा सोच भी कैसे सकते हैं कि मैं एक रियलिटी शो के लिए किसी आदमी के साथ एक ही बेड पर सोऊंगी. मैं इतनी सस्ती नहीं हूं, फिर चाहे वे मुझे कितने भी करोड़ दे दें.

यह भी पढ़ें:अमिताभ बच्चन ने बताया कैसे हुआ था हेपेटाइटिस? कहा ‘अभी 25 प्रतिशत लिवर पर जीवित हूं

---विज्ञापन---
First published on: Sep 15, 2025 05:55 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola