Saturday, 4 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Sunjay Kapur प्रॉपर्टी केस को लेकर क्यों भिड़े दोनों पक्षों के वकील? कोर्ट रूम का वीडियो वायरल

Sunjay Kapur Property Controversy: दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की प्रॉपर्टी मामले में दिल्ली हाईकोर्ट में आज सुनवाई हुई। इस दौरान दोनों पक्षों के वकीलों के बीच तीखी बहस का वीडियो वायरल हो गया है।

---विज्ञापन---

Sunjay Kapur Property Controversy, Sunjay Kapur Property, karishma kapoor, priya sachdeva, priya kapur, Sunjay Kapur news, karishma kapoor kids, प्रिया सचदेवा कपूर, करिश्मा कपूर, संजय कपूर
Photo Credit- Social Media

Sunjay Kapur Property Controversy: बाॅलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर की मौत के बाद से उनकी 30 हजार करोड़ की प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है। कुछ दिन पहले संजय कपूर की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव ने एक्ट्रेस के दोनों बच्चों कियान और समायरा को 19 करोड़ दिए जाने की बात कही थी, जिसे दोनों ने दिल्ली हाईकोर्ट में खारिज कर दिया था। मामला तूल पकड़ चुका है और इसी सिलसिले में करिश्मा कपूर और प्रिया सचदेव के वकील आपस में भिड़ गए हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें संजय कपूर 30 हजार करोड़ की प्रॉपर्टी को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई चल रही है। शुक्रवार 12 सितंबर को सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों के वकीलों में जमकर कहासुनी हो गई। बार एंड बेंच के वीडियो में आप देख सकते हैं कि प्रिया सचदेव के वकील राजीव नायर कहते हैं, ‘मुझे बीच में मत रोको।’ इस पर करिश्मा कपूर के वकील महेश जेठमलानी कहते हैं, ‘मुझ पर चिल्लाओ मत।’

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Karishma Kapoor के बच्चों को पिता संजय की प्रॉपर्टी में नहीं मिला हिस्सा? विवाद पर क्या है अपडेट

प्रॉपर्टी को लेकर छिड़ा विवाद

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस 21 सेकंड के वीडियो में करिश्मा कपूर के वकील और प्रिया सचदेव के वकील आपस में झगड़ते दिख रहे हैं। इसके चलते कोर्ट का माहौल गर्म हो गया है। बता दें कि करिश्मा कपूर के दोनों बच्चों कियान और समायरा अपने दिवंगत पिता संजय कपूर की प्रॉपर्टी में अपना हिस्सा मांग रहे हैं।

---विज्ञापन---

संजय कपूर की बहन का आया बयान

उधर, संजय कपूर की बहन मंधिरा कपूर स्मिथ का रिएक्शन भी आया है। उन्होंने ANI से बातचीत में कहा कि वह करिश्मा कपूर के बच्चों का सपोर्ट कर रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह खुश हैं कि फाइनली फैमिली को कुछ जानकारी मिलेगी। वह किसी भी चीज के बारे में जान पाएंगे। 

First published on: Sep 12, 2025 09:09 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola