Thursday, 6 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Spider Man Brand New Day Box Office Collection: बुधवार को भी नहीं थमा ‘स्पाइडर-मैन’ का तूफान, बॉक्स ऑफिस पर 7वें दिन जमकर हुई कमााई

Spider Man Brand New Day Box Office Collection Day 7: टॉम हॉलैंड स्टारर 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर जलवा जारी है. फिल्म ने सातवें दिन बुधवार को भी करोड़ों का कलेक्शन किया. जहां इसके साथ ही भारत में इसका कुल नेट कलेक्शन 318 करोड़ रुपये से अधिक हो चुका है.

Spider Man Brand New Day Box Office Collection Day 7: हॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय सुपरहीरो स्पाइडर-मैन का जादू भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सिर चढ़कर बोल रहा है. अभिनेता टॉम हॉलैंड की फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ रिलीज के पहले दिन से ही रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है. वीकेंड पर बंपर कलेक्शन करने के बाद, इस फिल्म ने कामकाजी दिनों में भी अपनी शानदार पकड़ बनाए रखी है. बुधवार यानी अपनी रिलीज के सातवें दिन भी इस सुपरहीरो फिल्म ने टिकट खिड़की पर करोड़ों का कारोबार किया है. आइए जानते हैं 7 दिनों के बाद फिल्म की कुल कमाई कितनी हुई…

7वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर तूफान

‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ (Spider-Man: Brand New Day) भारतीय सिनेमाघरों में लगातार सफलता के झंडे गाड़ रही है. वर्किंग डे होने के बावजूद बुधवार को दर्शकों का उत्साह कम नहीं हुआ और फिल्म ने सातवें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई दर्ज कर अपनी बादशाहत साबित कर दी.

---विज्ञापन---

7वें दिन इस तरह रहा कलेक्शन

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने सातवें दिन भारत में 15.20 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. इसमें इंग्लिश वर्जन से 8.00 करोड़ रुपये और हिंदी डब्ड वर्जन से 5.25 करोड़ रुपये की कमाई हुई. इसके अलावा तमिल भाषा में 90 लाख और तेलुगु में 60 लाख रुपये का कलेक्शन दर्ज किया गया.

कुल नेट कलेक्शन पहुंचा 318 करोड़ पार

बुधवार की कमाई को मिलाकर भारत में इस फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 318.45 करोड़ रुपये हो गया है. पहले दिन 60.60 करोड़ से शुरुआत करने वाली इस फिल्म ने दूसरे दिन 49.35 करोड़, तीसरे दिन 70.25 करोड़, चौथे दिन 77.75 करोड़, पांचवें दिन 23.80 करोड़ और छठे दिन 21.50 करोड़ रुपये का शानदार बिजनेस किया था.

---विज्ञापन---

भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड रिलीज

300 करोड़ रुपये का नेट आंकड़ा बेहद आसानी से पार करके इस फिल्म ने भारत में अब तक की सबसे बड़ी हॉलीवुड ब्लॉकबस्टर फिल्मों की सूची में अपना नाम दर्ज करा लिया है. सिनेमाघरों में किसी बड़ी भारतीय फिल्म की टक्कर न होने का सीधा फायदा इसे मिल रहा है.

अकेले स्पाइडर-मैन की संघर्ष भरी कहानी

मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की इस चौथी किस्त में पीटर पार्कर (Peter Parker) की दर्दभरी कहानी दिखाई गई है. डॉक्टर स्ट्रेंज के जादू के बाद अब उसे कोई याद नहीं रखता और वह अकेले ही स्पाइडर-मैन बनकर शहर की रक्षा कर रहा है. जब एक नया और खूंखार दुश्मन सामने आता है, तो उसे अपनी जिंदगी की सबसे मुश्किल जंग लड़नी पड़ती है.

---विज्ञापन---
First published on: Aug 06, 2026 07:09 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola