Wednesday, 24 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Sonu Sood की वाइफ सोनाली का भयानक एक्सीडेंट, चकनाचूर हुई कार

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद को लेकर चौंकाने वाली खबर सामने आई है, एक्टर की पत्नी का भयंकर कार एक्सीडेंट हुआ है। सोनू सूद की पत्नी सोनाली सूद का एक्सीडेंट मुंबई-नागपुर हाईवे पर हुआ है, जिसमें वो घायल हो गई हैं।

---विज्ञापन---

sonu sood
sonu sood

बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर सोनू सूद को लेकर चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जिससे उनके फैंस परेशान हो जाएंगे। खबर है कि सोनू सूद की वाइफ सोनाली सूद एक रोड एक्सीडेंट में घायल हो गई हैं, उनका यह एक्सीडेंट मंगलवार, 25 मार्च को मुंबई-नागपुर हाईवे पर हुआ है। सोनू सूद के परिवार इस समय मुश्किल वक्त से जूझ रहा है, यह काफी भीषण हादसा था, जिसमें उनकी कार चकनाचूर हो गई है।

यह भी पढ़ें: कौन है एक्टर कैविट चेतिन गुनर? क्रिकेटर विराट कोहली के लगते हैं कार्बन कॉपी

---विज्ञापन---

सोनाली सूद का हुआ भयानक एक्सीडेंट

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, एक्टर सोनू सूद की पत्नी सोनाली सूद का कार एक्सीडेंट मुंबई-नागपुर हाईवे पर हुआ है, जिसमें वो घायल हो गई हैं। एक्टर की फैमिली के एक करीबी सूत्र ने इस खबर की पुष्टि की। 24 मार्च को नागपुर हाईवे पर भीषण कार एक्सीडेंट में एक्टर सोनू सूद की पत्नी और भतीजे घायल हो गए हैं।

---विज्ञापन---

चकनाचूर हुई कार

इस हादसे में कार की फोटोज भी सामने आई हैं, जिसमें कार बिल्कुल चकनाचूर दिखाई दे रही है और इससे ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि एक्सीडेंट कितना ज्यादा भयंकर रहा होगा। इस हादसे के बाद सोनाली और उनके भतीजे को नागपुर के मैक्स हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है, जहां उन दोनों का इलाज चल रहा है। हालांकि अभी एक्टर सोनू सूद की तरफ से अभी तक इस खबर को लेकर कोई बयान जारी नहीं किया गया है।

Sonu Sood

---विज्ञापन---

कैसी है सोनाली सूद की हालत?

सोनाली सूद का रोड एक्सीडेंट 24 मार्च की देर रात हुआ था और 25 मार्च 2025 को उनके पास पहुंचे थे। सोनू सूद ने इस बारे में इंडिया टूडे से बात की है, एक्टर ने अपनी वाइफ सोनाली के हेल्थ के बारे में बताया। सोनू सूद ने कहा, ‘वो अभी ठीक हैं. ये चमत्कार है कि वो बिना हानि के बच निकलीं. ओम साई राम।’

यह भी पढ़ें: दिल्ली लाइव कॉन्सर्ट में बेकाबू हुए दर्शक, सिंगर सोनू निगम पर पत्थरबाजी! जानें पूरा मामला

---विज्ञापन---
First published on: Mar 25, 2025 02:51 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola