Wednesday, 24 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

दिल्ली लाइव कॉन्सर्ट में बेकाबू हुए दर्शक, सिंगर सोनू निगम पर पत्थरबाजी! जानें पूरा मामला

सिंगर सोनू निगम बीते दिनों कॉन्सर्ट के दौरान चोटिल गए थे और अब एक बार फिर उन पर पत्थरबाजी की खबर सामने आई है। यह मामला दिल्ली एक कॉलेज इवेंट का है, जहां सिंगर शामिल हुए थे।

---विज्ञापन---

Sonu Nigam
Sonu Nigam

लाइव कॉन्सर्ट के दौरान अक्सर ही सिंगर्स और एक्टर्स को लोगों के गुस्से का भी सामना करना पड़ता है और कई बार कुछ लोग बेकाबू भी हो जाते हैं। सिंगर सोनू निगम के साथ एक बार फिर कॉन्सर्ट में ऐसा ही कुछ हुआ है। बीते दिनों सिंगर कॉन्सर्ट के दौरान चोटिल गए थे और अब एक बार फिर उन पर पत्थरबाजी की खबर सामने आई है। यह मामला दिल्ली एक कॉलेज इवेंट का है, जहां सिंगर शामिल हुए थे।

यह भी पढ़ें: Adolescence सीरीज की क्यों हो रही इतनी चर्चा? नेटफ्लिक्स पर तोड़े रिकॉर्ड

---विज्ञापन---

सोनू निगम पर हुई पत्थरबाजी

सोनू निगम एक जाने-माने सिंगर हैं और उनकी दुनियाभर में लोग उनकी आवाज के फैन है। हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, सोनू निगम 23 मार्च, रविवार को दिल्ली में टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (DTU) के एंगिफेस्ट 2025 में शिरकत करने पहुंचे थे, जहां हंगामा हो गया। सोनू निगम स्टेज पर परफॉरमेंस दे रहे थे, तभी स्टेज पर एक साइड से पत्थरबाजी होने लगी।

---विज्ञापन---

छात्रों ने की पत्थरबाजी

दरअसल, सोनू निगम स्टेज पर परफॉर्मेंस दे रहे थे, मगर तभी वहां हंगामा हो गया, जिसके चलते सोनू को बीच में ही कार्यक्रम रोकना पड़ा। इस इवेंट में लाखों छात्रों की भीड़ आई थी और सोनू निगम की परफॉर्मेंस के बीच में ही एक ग्रुप के बेकाबू स्टूडेंट्स ने स्टेज पर पत्थर और बोलतें फेंकनी शुरू कर दी है। इससे सोनू परेशान हो गए थे और फिर उन्होंने गाना बंद कर दिया।

---विज्ञापन---

सोनू निगम ने की खास अपील

बेकाबू छात्रों से सोनू निगम ने इस दौरान खास अपील भी की। उन्होंने कहा, ‘मैं आपके लिए आया हूं यहां पे ताकि हम सब अच्छा समय बिता सकें। मैं आपसे यह नहीं कह रहा कि आप एन्जॉय न करें, लेकिन प्लीज ऐसा न करें।’ इस पत्थरबाजी की वजह से सिंगर की टीम के लोग भी घायल हुए, लेकिन सिंगर ने लोगों से शांत रहने की अपील करने के बाद दोबारा शो स्टार्ट कर दिया।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: कॉमेडियन कुणाल कामरा को मुंबई पुलिस ने भेजा समन, जानें आगे क्या होगा?

 

---विज्ञापन---

 

 

---विज्ञापन---
First published on: Mar 25, 2025 01:28 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola