Anil Kapoor Mother Funeral: का 90 साल की उम्र में निधन हो गया है। 2 मई को निर्मल कपूर ने आखिरी सांस ली। कुछ समय बाद ही उनका मुंबई में अंतिम संस्कार होने वाला है और ऐसे में उनके आखिरी दर्शन के लिए सेलेब्स उनके घर पहुंच रहे हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर कपूर फैमिली के कई वीडियो सामने आ रहे हैं, जो श्मशान घाट के लिए रवाना हो रहे हैं। अपनी दादी के निधन से सोनम कपूर बुरी तरह से टूट गई हैं और उनका रोते हुए इंटरनेट पर वीडियो सामने आया है।
रोते हुए दिखीं सोनम कपूर
दादी के अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट के लिए रवाना होते हुए एक्ट्रेस सोनम कपूर का वीडियो सामने आया है। वीडियो में सोनम कपूर की आंखें सूजी हुईं दिख रही हैं, उनको देखकर साफ लगा रहा है कि दादी के अचानक दुनिया से चले जाने से उनको गहरा सदमा पहुंचा है। सफेद रंग के अनारकली सूट में सोनम काफी उदास नजर आई हैं और वो मीडिया के सामने अपनी आंखों को छुपाने के लिए काला चश्मा लगा लेती हैं और कार में जाकर बैठ जाती हैं।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
जाह्नवी-खुशी भी दिखीं उदास
जाह्नवी, खुशी और शनाया कपूर भी दादी के अंतिम दर्शन के बाद श्मशान घाट के लिए निकलते हुए दिखाई दी हैं, सबके चेहरों पर एक उदासी है, क्योंकि उनकी प्यारी दादी अब उनके साथ नहीं रही हैं। सभी बच्चें अपनी दादी के काफी करीब थे और उनके जाने से सबको झटका लगा है। जाह्नवी के साथ इस मुश्किल वक्त में उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया चट्टान की तरफ खड़े हैं और उनको हिम्मत दे रहे हैं।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
View this post on Instagram---विज्ञापन---
अर्जुन कपूर भी हुए मायूस
अनिल, बोनी और संजय कपूर की मां निर्मल कपूर दुनिया से चली गई हैं और उनके सबसे बड़े पोते अर्जुन कपूर इस दुख की घड़ी में सारी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। अर्जुन कपूर अपनी दादी को लेकर एक इंटरव्यू में खुलकर बात भी की थी और उनके जाने के बाद अब एक्टर काफी मायूस हो गए हैं।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
यह भी पढ़ें: दादी के निधन की खबर सुनते ही दौड़ी आईं Janhvi-Khushi, कपूर खानदान पर टूटा दुखों का पहाड़