Sunday, 5 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

दादी के निधन की खबर सुनते ही दौड़ी आईं Janhvi-Khushi, कपूर खानदान पर टूटा दुखों का पहाड़

अनिल कपूर की मां के निधन की खबर सुनते ही इंडस्ट्री में मातम पसर गया है। दादी के निधन की खबर को सुनते ही जाह्ववी और खुशी कपूर और उनका फैमिली अनिल कपूर के घर पहुंच गई हैं।

---विज्ञापन---

Nirmala kapoor
Nirmala kapoor

Anil Kapoor Mother Passes Away: बॉलीवुड की जानी-मानी कपूर फैमिली पर दुखों का पहाड़ टूट गया है, अनिल, संजय और बोनी कपूर की मां निर्मल कपूर ने हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह दिया है। 2 मई को निर्मल कपूर का निधन हो गया है, जिनकी उम्र 90 साल थी। निर्मल कपूर के निधन की खबर सुनते ही जाह्वनी-खुशी और पूरा कपूर परिवार अनिल कपूर के घर पहुंच गया है।

यह भी पढ़ें: Anil Kapoor के घर से आई बुरी खबर, मां निर्मल का हुआ निधन

---विज्ञापन---

अनिल कपूर के घर पहुंची जाह्ववी-खुशी

अनिल कपूर की मां के निधन की खबर सुनते ही इंडस्ट्री में मातम पसर गया है और इस खबर को सुनते ही बोनी और संजय कपूर की फैमिली अनिल कपूर के घर पहुंच गई। अनिल कपूर के घर के बाहर से वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों कारों से जाह्ववी, खुशी, शनाया और उनका छोटा भाई जहान और अंशुला कपूर उतरते दिख रहे हैं।

---विज्ञापन---

जाह्ववी के साथ दिखे रूमर्ड बॉयफ्रेंड

वायरल वीडियो में जाह्ववी कपूर के साथ उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया भी उनके चाचा अनिल कपूर के घर पहुंचे हैं। इस दौरान उनका एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें जाह्ववी और शिखर बात करते नजर आ रहे हैं। जाह्ववी कपूर सफेद सूट-सलवार में दादी के निधन की खबर सुनते आईं, इस दौरान शिखर पहाड़िया के हाथ में प्लास्टर भी नजर आया। शिखर के हाथ में चोट लगी है, उसके बावजूद वो जाह्ववी के साथ इस दुख की घड़ी में साथ खड़े हैं।

---विज्ञापन---

अनिल के घर पहुंचा कपूर खानदान

अनिल कपूर के घर पर निर्मल कपूर के निधन की खबर सुनते ही पूरा कपूर परिवार पहुंचा। खुशी, अंशुला और जहान कपूर सब इस मुश्किल समय में एक-दूसरे के साथ खड़ा हैं। हालांकि अभी कपूर परिवार में से किसी ने भी इस बारे में किसी भी तरह का कोई भी बयान या पोस्ट शेयर नहीं किया है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: आ गई Panchayat 4 Teaser की रिलीज डेट,Prime Video ने किया रिवील

---विज्ञापन---
First published on: May 02, 2025 07:30 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola