Tuesday, 13 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

Shraddha Kapoor के साथ बड़ा हादसा, सेट पर शूटिंग के दौरान टूटा पैर

Shraddha Kapoor Injured: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के फैंस के लिए एक बुरी खबर है. दरअसल, फिल्म की शूटिंग के दौरान श्रद्धा कपूर घायल हो गई हैं.

Shraddha Kapoor Injured
Shraddha Kapoor के साथ बड़ा हादसा

Shraddha Kapoor Injured: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इन दिनों दाउद इब्राहिम ड्रग केस को लेकर चर्चा में हैं. इसी मायानगरी से श्रद्धा कपूर को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आई है. खबर है कि श्रद्धा कपूर अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग के दौरान घायल हो गई हैं. बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस के पैर में फ्रैक्चर हो गया है. इस हादसे की वजह से फिल्म की शूटिंग को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है. चलिए आपको बताते हैं कि आखिर श्रद्धा कपूर के साथ ये हादसा कैसे हुआ?

शूटिंग के दौरान श्रद्धा के साथ हादसा

मिड-डे में छपी खबर के अनुसार, एक सूत्र ने बताया कि श्रद्धा कपूर इन दिनों लक्ष्मण उटेकर के डायरेक्शन में अपनी अपकमिंग फिल्म, जिसका संभावित नाम ‘ईथा’ है, की शूटिंग कर रही हैं. इन दिनों फिल्म की शूटिंग का शेड्यूल नासिक में चल रहा है. यहीं पर श्रद्धा कपूर के साथ शूटिंग के दौरान कथित तौर पर एक छोटा सा हादसा हो गया, जिसमें श्रद्धा के पैर में चोट लग गई है.

---विज्ञापन---

बिगड़ गया श्रद्धा का बैलेंस

इसके अलावा यह भी बताया गया कि ये हादसा तब हुआ जब श्रद्धा नऊवारी साड़ी, भारी गहने और कमरपट्टा पहनकर ढोलकी की धुन पर डांस शूट कर रही थी. किरदार में ढलने के लिए श्रद्धा ने 15 किलो से ज्यादा वजन बढ़ाया है. इस दौरान डांस करते हुए उन्होंने गलती से अपना सारा वजन अपने बाए पैर पर डाल दिया, जिसकी वजह से उनका बैलेंस बिगड़ गया.

1 नवंबर से शुरू हैं शूटिंग

जानकारी के अनुसार, श्रद्धा कपूर और लक्ष्मण उटेकर की ये फिल्म विथाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर की बायोपिक है, जिसकी आधिकारिक घोषणा होना अभी बाकी है. हालांकि, इसकी शूटिंग 1 नवंबर को औधेवाड़ी में शुरू हो गई थी. फिल्म को सोलापुर, सतारा और कोल्हापुर में शूट किया जाएगा. इस बायोपिक में श्रद्धा महाराष्ट्र की एक दिग्गज तमाशा कलाकार की भूमिका निभा रही हैं, जो ‘तमाशा सम्रादिनी’ के नाम से मशहूर हैं.

---विज्ञापन---

First published on: Nov 22, 2025 11:14 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola