Sunday, 21 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘मां की वजह से…’ Chhoriyan Chali Gaon में समृद्धि मेहरा ने किया बड़ा खुलासा

Chhoriyan Chali Gaon: 'छोरियां चली गांव' का 5वां एपिसोड रिलीज हो गया है। शो के इस एपिसोड में चिन्की-मिन्की ने अपनी जिंदगी को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। चलिए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा?

---विज्ञापन---

Chhoriyan Chali Gaon (1)

Chhoriyan Chali Gaon: जी5 पर नया-नया शुरू हुआ रिएलिटी शो ‘छोरियां चली गांव’ में 11 हसिनाएं अपनी चकाचौंध दुनिया को छोड़कर गांव की जिंदगी जीती दिखाई दे रही हैं। टीवी और सोशल मीडिया पर लोगों को अपनी अदाओं से दीवाना बनाने वाली ये सेलिब्रिटीज गांव में बाकी महिलाओं के साथ मिलकर घर के काम करते दिखाई दे रही हैं। इस शो के अब तक 5 एपिसोड रिलीज कर दिए गए हैं। शो का 5वां एपिसोड काफी इमोशनल साबित हुआ। दरअसल, चिन्की-मिन्की ने ‘छोरियां चली गांव’ में अपनी जिंदगी को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है।

शो पर समृद्धि का बड़ा खुलासा

‘छोरियां चली गांव’ के 5वें एपिसोड में समृद्धि मेहरा ने इमोशनल होते हुए बताया कि वह रूढ़िवादी परिवार में पली-बढ़ी हैं। शुरुआत में तो उन्हें ये पता ही नहीं था कि उनकी कोई जुड़वा बहन भी है। दोनों बहनों को जन्म के बाद से ही अलग कर दिया गया था। उनकी मां ने अपने परिवार के खिलाफ जा कर आवाज उठाई, जिसके बाद दोनों बहने समृद्धि और सुरभि 5 साल की उम्र में एक दूसरे से मिली। जब मेरी बहन घर आई, तब मुझे पता ही नहीं था कि मेरी एक बहन भी है जो बिल्कुल मेरी तरह दिखती है। इसके बाद से हम हमेशा साथ रहने लगे और कभी अलग नहीं हुए। हम दोनों के बीच का रिश्ता अटूट बना हुआ है।

---विज्ञापन---

क्योंकि दो लड़कियां थीं…

समृद्धि ने आगे कहा कि उनका परिवार इतना रूढ़िवादी था कि उन्होंने दोनों बहनों को सिर्फ इसलिए अलग कर दिया था क्योंकि वे दो लड़कियां थीं। सुरभि को उसकी जिंदगी के उन शुरुआती सालों में कभी मां का प्यार नहीं मिला, जब उसे प्यार की सबसे ज्यादा जरूरत थी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि उनकी हमेशा उनके साथ खड़ी रही और उन्हें मिलाने के लिए पूरे परिवार से लड़ाई की। हमारी मां हमारे लिए सब कुछ हैं।

यह भी पढ़ें: Huma Qureshi के भाई की हत्या, दिल्ली के निजामुद्दीन में मिला शव

---विज्ञापन---

हमेशा एक साथ रहती हैं चिंकी-मिंकी

बता दें कि ‘छोरियां चली गांव’ को रणविजय सिंह होस्ट कर रहे हैं। वहीं, इस शो में अनीता हसनंदानी, ऐश्वर्या खरे, अंजुम फाकीह, कृष्णा श्रॉफ, डॉली जावेद, एरिका पैकर्ड, रमीत संधू, रेहा सुखेजा, और सुमुखी सुरेश जैसी पॉपुलर सेलिब्रिटी गांव की जिंदगी जीती दिखाई दे रही हैं। इस शो में भी समृद्धि और सुरभि मेहरा (चिंकी-मिंकी) हमेशा एक साथ आती हैं।

First published on: Aug 08, 2025 11:59 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola