Monday, 2 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

’17 साल की उम्र से खुद कमा रही हूं’, अर्शदीप को डेट करने के आरोप पर समरीन कौर का करारा जवाब

Arshdeep Singh Samreen Kaur On Trolling: क्रिकेटर अर्शदीप सिंह के साथ अपने रिश्ते को लेकर हो रही ट्रोलिंग पर एक्ट्रेस समरीन कौर ने करारा जवाब दिया है. समरीन ने कहा कि वह 17 साल की उम्र से आत्मनिर्भर हैं, जबकि अर्शदीप ने भी ट्रोल्स को आड़े हाथों लेते हुए उनका पूरा सपोर्ट किया है.

Samreen Kaur Slams Gold Digger Allegations
Samreen Kaur Slams Gold Digger Allegations

Arshdeep Singh Samreen Kaur On Trolling: भारतीय स्टार क्रिकेटर अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) और पंजाबी एक्ट्रेस-मॉडल समरीन कौर (Samreen Kaur) इन दिनों अपने रिलेशनशिप को लेकर इंटरनेट पर छाए हुए हैं. जहां एक तरफ फैंस इस कपल पर प्यार बरसा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ ट्रोल्स लगातार समरीन पर फेम और पैसे के लिए डेट करने के आरोप लगा रहे थे. अब इन घटिया ट्रोलिंग्स से तंग आकर समरीन कौर ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और समाज के दोहरे चरित्र पर करारा तमाचा जड़ते हुए कहा है- “मैं 17 साल की उम्र से खुद कमा रही हूं.” वहीं, अर्शदीप ने भी खुलकर अपनी लेडीलव का समर्थन किया है.

रिश्ते पर सवाल उठाने वालों पर भड़कीं समरीन कौर

अर्शदीप सिंह के साथ अपने रिश्ते को लेकर लगातार मिल रही नकारात्मकता और ट्रोलिंग से परेशान होकर समरीन कौर ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा-चौड़ा नोट शेयर किया. उन्होंने समाज और सोशल मीडिया पर महिलाओं को लेकर फैले पाखंड और दोहरे मानकों पर तीखा सवाल उठाया.

---विज्ञापन---

’17 साल की उम्र से खुद कमा रही हूं’- समरीन का दो टूक जवाब

समरीन पर यह आरोप लग रहा था कि वह सिर्फ पब्लिसिटी और शोहरत के लिए अर्शदीप को डेट कर रही हैं. इस पर जवाब देते हुए एक्ट्रेस ने साफ किया कि वह 17 साल की उम्र से खुद मेहनत कर रही हैं, आर्थिक रूप से पूरी तरह आत्मनिर्भर हैं और 20 से ज्यादा देशों की यात्रा कर चुकी हैं.

‘महिलाएं ही महिलाओं को नीचे गिराती हैं‘

समरीन ने दुख जताते हुए कहा कि उन्हें सबसे ज्यादा तब बुरा लगता है जब दूसरी महिलाएं ही सोशल मीडिया पर बिना सोचे-समझे अन्य महिलाओं पर कीचड़ उछालती हैं और उन्हें जज करती हैं. उन्होंने साफ कह दिया कि नफरत फैलाने वालों को वह सीधे ब्लॉक कर देंगी.

---विज्ञापन---

गर्लफ्रेंड के सपोर्ट में उतरे अर्शदीप सिंह

समरीन का समर्थन करते हुए क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा- “मुझे तुम पर गर्व है बेबी, तुम बहुत मजबूत हो.” इसके साथ ही उन्होंने ट्रोल्स को नसीहत देते हुए कहा कि लोगों को अपनी जिंदगी जीनी चाहिए और दूसरों की पर्सनल लाइफ में दखल देना बंद करना चाहिए.

आईपीएल और एयरपोर्ट की ट्रोलिंग से शुरू हुआ था विवाद

अर्शदीप और समरीन ने इसी साल जुलाई में अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था. हालांकि, आईपीएल के दौरान एयरपोर्ट पर अर्शदीप द्वारा समरीन का बैग उठाने पर लोगों ने उन्हें ट्रोल किया था और सोशल मीडिया पर तरह-तरह के भद्दे कमेंट्स पास किए थे, जिसके बाद से ही यह कपल लगातार चर्चा में बना हुआ है.

---विज्ञापन---
First published on: Nov 01, 2026 06:57 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो