Wednesday, 23 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

19वें दिन भी चला Saiyaara का जादू, Dhadak 2 और Son of Sardaar 2 का नीचे गिरा ग्राफ

Box Office Report: अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म ‘सैयारा’ ने 19वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छी कमाई की है। फिल्म ने 300 करोड़ के क्लब में एंट्री कर ली है। वहीं, अजय देवगन की फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ और सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म ‘धड़क 2’ की कमाई में पांचवें दिन […]

Box Office Report

Box Office Report: अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म ‘सैयारा’ ने 19वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छी कमाई की है। फिल्म ने 300 करोड़ के क्लब में एंट्री कर ली है। वहीं, अजय देवगन की फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ और सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म ‘धड़क 2’ की कमाई में पांचवें दिन गिरावट देखने को मिली। जहां, वीकेंड में इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की। वहीं, अब दोनों फिल्मों की कमाई डगमगाती दिखाई दे रही है। चलिए जानते हैं कि इन फिल्मों ने अब तक कितनी कमाई की?

‘सन ऑफ सरदार 2’ की कमाई

अजय देवगन और मृणाल ठाकुर की फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ की बॉक्स ऑफिस पर पकड़ काफी ढीली होती जा रही है। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने 5वें दिन सिर्फ 2.50 करोड़ का बिजनेस किया है। सिनेमाघरों में 5वें दिन फिल्म की कुल ऑक्यूपेंसी 22.08% ही रही, जिसमें सुबह के शो में 8.97%, दोपहर के शो में 18.87%, शाम के शो में 22.49%, और रात के शो में 38.00% ऑक्यूपेंसी रही। फिल्म ने अब तक कुल 29.60 करोड़ की कमाई की है।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

‘धड़क 2’ की कमाई

वहीं, सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ती डिमरी की फिल्म ‘धड़क 2’ की बात करें, तो बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। फिल्म ने 5वें दिन सिर्फ 1.60 करोड़ की कमाई की। सिनेमाघरों में फिल्म की कुल ऑक्यूपेंसी सिर्फ 29.22% रही, जिसमें सुबह के शो में 13.70%, दोपहर के शो में 28.60%, शाम के शो में 32.07%, और रात के शो में 42.50% रही। ‘धड़क 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक मात्र 14.35 करोड़ का ही बिजनेस किया है।

यह भी पढ़ें: Saiyaara के नाम एक और रिकॉर्ड दर्ज, सलमान और दीपिका से आगे निकले अहान-अनीत

---विज्ञापन---

‘सैयारा’ पहुंची 300 करोड़ पार

मोहित सूरी की फिल्म ‘सैयारा’ ने 19वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी। ‘सैयारा’ ने अपने रिलीज के 19वें दिन 2.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। 19वें दिन ‘सैयारा’ की कुल ऑक्यूपेंसी 23.30% रही, जिसमें सुबह के शो में 13.45%, दोपहर के शो में 22.45%, शाम के शो में 25.34%, और रात के शो में 31.96% रही। इसी के साथ फिल्म ने अब तक 304.60 करोड़ का कलेक्शन किया है।

First published on: Aug 06, 2025 07:41 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola