Rohit Saraf Throwback: बॉलीवुड में कई ऐसे एक्टर्स हैं जिन्होंने बॉलीवुड में पहचान बनाने के लिए काफी पापड़ बेले हैं। कुछ ने तो छोटी उम्र में ही एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। आज हम जिस एक्टर की बात करने जा रहे हैं उन्होंने आलिया भट्ट और शाहरुख खान की मूवी से बॉलीवुड में कदम रखा। इसके बाद भी एक्टर को काफी स्ट्रगल करनी पड़ी। इसके बाद नेटफ्लिक्स की एक सीरीज से किस्मत ऐसी चमकी कि वो नेशनल क्रश बन गए। जी हां हम बात कर रहे हैं रोहित सराफ की। आइए आपको उनकी लाइफ से जुड़ी कुछ खास बातें बताते हैं।
नेपाल में हुआ रोहित का जन्म
रोहित सराफ का जन्म नेपाल में हुआ था। हालांकि उनकी परवरिश दिल्ली में हुई। एक्टर जब पांच साल के थे तब उनकी फैमिली दिल्ली आ गई थी। रोहित जब 15 साल के थे तब वो मुंबई अपना एक्टिंग का सपना पूरा करने चले गए थे। इसके बाद एक्टर ने टेलीविजन से अपने करियर की शुरुआत की। साल 2012 में उन्होंने ‘हमेशा के लिए अच्छे दोस्त’ सीरियल से टीवी में डेब्यू किया।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
यह भी पढ़ें: Dhanashree संग डिवोर्स रूमर्स के बीच Chahal का क्रिप्टिक पोस्ट, खामोशी का किया जिक्र
आलिया की मूवी से किया डेब्यू
रोहित ने टीवी की दुनिया में काम करने के बाद एक्टर ने अपनी किस्मत बॉलीवुड में आजमाई। उन्होंने साल 2016 में आलिया भट्ट और शाहरुख खान की मूवी ‘डियर जिंदगी’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया। मूवी में रोहित ने आलिया के छोटे भाई की भूमिका निभाई थी। हालांकि इस रोल से उन्हें खास पहचान नहीं मिली। इसके बाद रानी मुखर्जी की मूवी ‘हिचकी’ और प्रियंका चोपड़ा की मूवी ‘स्काई इज पिंक’ में काम किया।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
कैसे बने नेशनल क्रश?
रोहित के लिए साल 2020 काफी अच्छा रहा। एक्टर ने नेटफ्लिक्स पर डेब्यू किया। पहले 12 नवंबर को मल्टीस्टारर मूवी ‘लूडो’ में रोहित नजर आए। इस मूवी में उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ हुई थी। वहीं 20 नवंबर को रोहित की सीरीज ‘मिसमैच्ड सीजन 1’ नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुआ। इस सीरीज में ऑडियंस को रोहित इतने पसंद आए कि वो स्टार बन गए। साथ ही लड़कियां उनके लुक्स की दीवानी हो गईं और उन्हें नेशनल क्रश का टैग भी दे दिया गया।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
पिछले साल भी सुर्खियों में छाए
पिछले साल रोहित फिर से सुर्खियों में छा गए। 2024 में एक्टर ‘इश्क विश्क रिबाउंड’ मूवी में नजर आए। ये मूवी एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म थी। ऋतिक रोशन की कजिन सिस्टर पश्मीना रोशन ने इस मूवी से बॉलीवुड में डेब्यू भी किया। इसे निपुण धर्माधिकारी ने डायरेक्ट किया। साल के आखिर में उनकी सीरीज ‘मिसमैच्ड सीजन 3’ नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई। इसे काफी पसंद भी किया गया।
यह भी पढ़ें: छोटे पर्दे के बड़े किसिंग सीन की इनसाइड स्टोरी, फिल्में भी हो गई थीं फेल