Saturday, 24 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

साल 2014 में भी आई थी ‘धुरंधर’, इस सुपरस्टार ने दिखाया था दम, YouTube पर फ्री में देख रहे लोग

‘Dhurandhar’: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है. इसकी रफ्तार बढ़ती ही जा रही है. सालों पहले भी एक ‘धुरंधर’ नाम की फिल्म आई थी. इसे आप फ्री में भी देख सकते हैं.

Ravi Kishan Dhurandhar
Ravi Kishan Dhurandhar

Dhurandhar Movie: 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ की जबरदस्त चर्चा हो रही है. फिल्म मापने पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है. डायरेक्टर आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को खूब सराहा जा रहा हैं. फिल्म के हर एक किरदार ने पर्दे पर ऐसा जादू बिखेरा है कि सब इसके दीवाने हो गए हैं. इसमें रणवीर सिंह, संजय दत्त, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल और आर माधवन जैसे बड़े बॉलीवुड स्टार्स शामिल हैं. फिल्म अभी भी बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. लेकिन क्या आपको पता है साल कि साल 2014 में ‘धुरंधर’ नाम से एक फिल्म आई थी. इस फिल्म में भी इंडस्ट्री का एक बहुत ही टैलेंटेड एक्टर लीड रोल में था. फिल्म आप YouTube पर फ्री में देख सकते हैं.

2014 की ‘धुरंधर’

हम बात कर रहे हैं साल 2014 में आई फिल्म ‘धुरंधर: द शूटर’ की, जो एक भोजपुरी फिल्म है. इस फिल्म में भोजपुरी के सुपरस्टार रवि किशन लीड रोल में हैं. इस फिल्म का डायरेक्शन दीपक तिवारी ने किया था. फिल्म में रवि किशन के साथ संगीता तिवारी और बृजेश त्रिपाठी भी लीड रोल में नजर आए थे. एक्शन और थ्रिल से भरपूर इस फिल्म की कहानी लाजवाब है. इसे आप फ्री में यूट्यूब पर देख सकते हैं

---विज्ञापन---

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ के बाद रवि किशन की ये फिल्म एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है. बता दें रवि किशन एक ऐसे भोजपुरी स्टार हैं, जो अलग अलग भाषाओँ में 750 से ज्यादा फिल्में कर चुके हैं. भोजपुरी, बॉलीवुड से लेकर साउथ तक उन्होंने धांसू फिल्में की हैं. वो पिछले 33 सालों से इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं और लगातार काम कर रहे हैं.

अलग-अलग भाषाओं में कमाया नाम

फिल्म इंडस्ट्री में रवि किशन ने अपनी शुरुआत साल 1992 में आई बॉलीवुड फिल्म ‘पीतांबर’ से की थी. इसके बाद उन्होंने हिंदी के साथ-साथ भोजपुरी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ भाषा की फिल्मों में भी काम किया और आज ओटीटी पर भी छाए हुए हैं.षा की फिल्मों में भी काम किया और आज ओटीटी पर भी छाए हुए हैं.

---विज्ञापन---
First published on: Dec 23, 2025 02:24 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो