Friday, 26 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

फैन का हाथ पकड़ा और सबसे सामने किया Kiss, रणवीर सिंह का Video वायरल

Ranveer Singh Video Viral: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की एक खास फैन के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। इस वीडियो में रणवीर सिंह अपनी फैन को किस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। चलिए पूरा मामला जानते हैं…

---विज्ञापन---

Ranveer Singh Video Viral

Ranveer Singh Video Viral: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार रणवीर सिंह अपने एक फैन की वजह से चर्चाओं में हैं। इस खास फैन के साथ उनकी एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। इस वीडियो में रणवीर सिंह अपनी फैन का हाथ पकड़ते और उस पर किस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनकी इस वीडियो ने फैंस के बीच उनका प्यार और ज्यादा बढ़ा दिया है। चलिए जानते हैं कि उनकी इन तस्वीरों में आखिर ऐसा क्या खास है?

महिला फैन को स्पेशल ट्रीटमेंट

सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली वीडियो में रणवीर सिंह उनसे मिलने आई एक बुजुर्ग महिला फैन को स्पेशल ट्रीटमेंट देते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने पहले बुजुर्ग महिला फैन को हाथ जोड़कर नमस्कार किया। इसके बाद उन्होंने अपनी बुजुर्ग फैन के हाथ पकड़े और उस पर किस किया। इस पर बुजुर्ग फैन ने रणवीर के सिर पर हाथ फेरा और उन्हें आशीर्वाद दिया। इसके बाद उन्होंने बुजुर्ग फैन के साथ पैपराजी के सामने पोज दिए।

---विज्ञापन---

वीडियो हुई वायरल

जानकारी के अनुसार, वाक्या उस वक्त हुआ जब रणवीर सिंह ने बांद्रा के एक स्टूडियो में फिल्म की डबिंग के लिए जा रहे थे। स्टूडियो के बाहर उन्हें ये बुजुर्ग फैन मिली, जिन्हें देखकर रणवीर सिंह खुश हुए और बेहद खास तरीके से इतकबाल किया। अब इंटरनेट पर उनकी ये वीडियो खूब वायरल हो रही हैं, जिसे फैंस खूब पसंद भी कर रहे हैं।

यह भी पढे़ं: ‘मैंने एक गंदा गाना लिखा…’ जिसकी रिकॉर्डिंग के दौरान स्टूडियो छोड़कर भागे गीतकार

---विज्ञापन---

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’

रणवीर सिंह इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘धुरंधर’ को लेकर बिजी हैं। इस फिल्म का डायरेक्शन आदित्य धार कर रहे हैं। रणवीर की ‘धुरंधर’ एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है, जिसमें रणवीर के साथ संजय दत्त और अक्षय खन्ना भी अहम किरदार में होंगे। फिल्म का टीजर पहले रिलीज हो चुका है, अब फैंस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

First published on: Aug 07, 2025 11:31 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola