Wednesday, 24 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

मौत के मुंह से कैसे बचे ऋतिक रोशन? ‘कृष’ के सेट पर हुए जानलेवा हादसे पर क्या बोले पिता राकेश

Rakesh Roshan On Hrithik Roshan: बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन के पिता और निर्देशक राकेश रोशन ने हाल ही में कृष के सेट पर अपने बेटे के साथ हुई जानलेवा दुर्घटना के बारे में जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि वो अनुभव उनके लिए कैसा था।

---विज्ञापन---

Rakesh Roshan On Hrithik
Rakesh Roshan Hrithik file photo

Rakesh Roshan On Hrithik Roshan: बॉलीवुड में पिता और बेटे के एक जोड़ी ऐसी है, जिसने साथ में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। कोई मिल गया और कृष जैसी हिट फिल्में देने वाले दिग्गज डायरेक्टर और अपने दौर के जाने-माने एक्टर राकेश रोशन एक बार फिर सुर्खियों में हैं। राकेश रोशन ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अपने बेटे ऋतिक के साथ फिल्म के सेट पर हुई उस घटना का जिक्र किया, जिसमें वो बाल-बाल बचे थे। इसके अलावा राकेश रोशन ने ऋतिक की ब्रेन सर्जरी पर बात की।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss के किन विनर्स को मिला प्यार, कौन हेट लिस्ट में, जानें करणवीर किस कैटेगिरी में?

---विज्ञापन---

राकेश रोशन का डरावना अनुभव

हाल ही में डायरेक्टर और एक्टर राकेश रोशन सिद्धार्थ कन्नन के पॉडकास्ट का हिस्सा बने थे, जहां उन्होंने कई मुद्दों पर बात की। इस दौरान उन्होंने अपने बेटे ऋतिक रोशन के साथ हुए एक डेथ एक्सपीरियंस के बारे में भी बात की। दरअसल, फिल्म कृष की शूटिंग के दौरान एक्टर ऋतिक रोशन काफी ऊंचाई से नीचे गिर गए थे, जिसमें उनकी जान बाल-बाल बची थी। राकेश रोशन की लाइफ का वो सबसे डरावना अनुभव है, जिसके बारे में इस दौरान उन्होंने खुलकर बात की।

बाल-बाल बची थीं एक्टर की जान

साल 2005 में सिंगापुर में हुई उस घटना को याद करते हुए राकेश ने कहा, ‘ऋतिक बहुत ऊंचाई पर चढ़ रहा था और सड़क की दूसरी तरफ कैमरा लगा था, जहां मैं बैठा था। मुझे लगा था कि उसको कुछ दिक्कत हो रही है, जैसे ही मैं एक्शन डायरेक्टर को बताने के लिए उठा, तब तक वह गिर चुका था। केबल टूट गई और वह गिर गया। वो पेड़ के पीछे गिरा था और मुझे कुछ नहीं दिखा कि क्या हुआ। उस पल में तो मैं एकदम से अपने होश खो बैठा था। उसके बाद सड़क पार करते हुए मेरा भी एक्सीडेंट होने से बचा था, क्योंकि मुझे गाड़ियां नजर नहीं आ रही थीं। जैसे ही हम ऋतिक के पास पहुंचे तो देखा वो एक छतरी पर गिरा था, भगवान का शुक्र था कि कुछ देर पहले वहां बारिश हुई थी, जिसकी वजह से सभी दुकानों के बाहर सबने अपनी छतरी खोल दी थी। इसी वजह से ऋतिक को कोई चोट नहीं लगी। उसने कहा पापा मैं ठीक हूं और उसने फिर दोबारा से उस दिन शूटिंग की। जबकि मैं शूटिंग रोकने वाला था, लेकिन उसने मुझे मना कर दिया।

---विज्ञापन---

ऋतिक रोशन की हुई थी ब्रेन सर्जरी

बता दें कि ऋतिक रोशन के साथ फिल्म बैंग-बैंग की शूटिंग के दौरान भी गंभीर हादसा हुआ था। उस समय एक्टर के सिर पर स्टंट करते हुए चोट लग गई थी। उस चोट की वजह से उनको अपनी एक ब्रेन सर्जरी तक करवानी पड़ी थी। इसके अलावा 21 साल की उम्र में ऋतिक को स्कोलियोसिस नाम की बीमारी भी हुई थी, तब उनको डांस करने से मना कर दिया गया था।

---विज्ञापन---

कैंसर से लड़ चुके हैं राकेश और सुनैना

बता दें कि ऋतिक रोशन के साथ ही नहीं बल्कि खुद राकेश रोशन भी कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से जूझ चुके हैं। राकेश रोशन को थ्रोट कैंसर हुआ था। उनसे पहले उनकी बेटी सुनैना भी सर्वाइकल कैंसर की पेशेंट रह चुकी थी। हालांकि अब राकेश रोशन ठीक हैं और जल्द ही अपनी अगली फिल्म कृष 4 के साथ बड़े पर्दे पर धूम मचाएंगे, जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Chhava से Loveyapa तक, फरवरी 2025 में थिएटर्स पर रिलीज होंगी ये 9 मूवीज

First published on: Jan 27, 2025 07:35 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola