Tuesday, 22 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

13वें दिन भी Bhool Chuk Maaf की कमाई में भारी गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छाप डाले इतने करोड़

Bhool Chuk Maaf Box Office Collection Day 13: राजकुमार राव की कॉमेडी मूवी 'भूल चूक माफ' बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर अपना बजट पार कर लिया है। आइए आपको भी बताते हैं मूवी ने कितनी कमाई की?

फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

Bhool Chuk Maaf Box Office Collection Day 13: राजकुमार राव और वामिका गब्बी की कॉमेडी मूवी सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। हालांकि 13वें दिन मूवी की कमाई में गिरावट देखने को मिली, लेकिन इसके बाद भी ‘भूल चूक माफ’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपना बजट पार कर लिया है। पहले दिन धमाकेदार कमाई करने के बाद मूवी की रफ्तार भले ही धीमी पड़ गई हो लेकिन ये मूवी इस साल की बड़ी हिट मूवीज की लिस्ट में शामिल हो गई है। आइए आपको भी बताते हैं 13वें दिन मूवी ने कितने करोड़ नोट छापे?

यह भी पढ़ें: कैंसर के दर्द के बीच दुल्हन बनीं Hina Khan, घर में रचाई शादी, सेलेब्स दे रहे बधाई

---विज्ञापन---

मूवी की 13वें दिन की कमाई

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार 13वें दिन राजकुमार राव की मूवी ने 1.75 करोड़ का बिजनेस किया। इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 8.07% रही। शोज की बात करें तो सुबह के शो 5.34%, दोपहर के शो 9.56% और रात के शो 9.30% रहे। वहीं शाम के शोज देखें तो इसका आंकड़ा 0% रहा।

---विज्ञापन---

मूवी की अब तक की कमाई कितनी?

पहले दिन मूवी ने 7 करोड़ की धमाकेदार ओपनिंग की थी। वहीं पहले वीकेंड पर भी 21 करोड़ की कमाई से मूवी ने सबको चौंका दिया था। दूसरे वीकेंड पर भी राजकुमार राव की इस मूवी ने धांसू कमाई की थी। 50 करोड़ के बजट में बनी इस मूवी ने अभी तक 65.10 करोड़ का धमाकेदार बिजनेस कर लिया है। साथ ही इसका नाम इस साल की सबसे बड़ी मूवीज की लिस्ट में शुमार हो गया है।

राजकुमार राव-वामिका गब्बी की जोड़ी ने बांधा समा

मूवी में पहली बार ऑडियंस ने वामिका गब्बी और राजकुमार राव को साथ देखा। स्क्रीन पर दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया जा रहा है। फैंस उनकी केमिस्ट्री की काफी तारीफ कर रहे हैं। मूवी में राजकुमार राव और वामिका गब्बी के साथ-साथ जाकिर हुसैन, अनुभा फतेहपुरा, संजय मिश्रा, रघुबीर यादव, सीमा पाहवा और इश्तियाक खान मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: 2 घंटे 43 मिनट की फिल्म, कमाए 237 करोड़, टैक्सी ड्राइवर की कहानी, क्लाइमेक्स जीत लेगा दिल

First published on: Jun 05, 2025 06:29 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola