Tuesday, 15 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

मौत से पहले Rahul Arunoday Banerjee ने शूट किया था वीडियो, जो अब हुआ वायरल

Rahul Arunoday Banerjee Last Video: बंगाली एक्टर राहुल अरुणोदय बनर्जी की मौत से पहले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. चलिए जानते हैं कि वीडियो में आखिर क्या है.

Rahul Arunoday Banerjee Last Video: बंगाली एक्टर राहुल अरुणोदय बनर्जी की रविवार शाम को असमय मृत्यु हो गई. इस खबर ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री और मीडिया जगत खलबली मचा दी. बताया जा रहा है कि राहुल ओडिशा के तलसारी बीच पर शूटिंग करते हुए अचानक समुद्र में डूब गए और उनकी मृत्यु हो गई. हाल ही में उनकी पत्नी प्रियंका सरकार का बयान सामने आया था, जिसमें उन्होंने प्राइवेसी की मांग की थी. इसी बीच सोशल मीडिया पर राहुल अरुणोदय बनर्जी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसे उनका आखिरी वीडियो बताया जा रहा है.

राहुल अरुणोदय बनर्जी का आखरी वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को लेकर कहा जा रहा है कि ये वीडियो राहुल अरुणोदय बनर्जी ने अपनी मौत से ठीक पहले शूट किया था. इस वायरल वीडियो में राहुल एक कार के पास खड़े दिखाई दे रहे हैं और उन्हें लोगों की भीड़ ने चारों तरफ से घेरा हुआ है. वहीं, उनसे थोड़ी दूर पर उनकी फीमेल को-स्टार खड़ी दिखाई दे रही हैं. वीडियो में एक जगह राहुल की को-स्टार एक्ट्रेस चुप रहने का इशारा करती दिखाई देती है और शूटिंग शुरू होने से पहले अपनी उंगली होठों पर रख लेती है.

---विज्ञापन---

अब इंटरनेट पर इस वीडियो की काफी चर्चा हो रही है, बताया जा रहा है कि ये वीडियो टीवी शो ‘भोलेबाबा पार करेगा’ के सेट का है, जिसमें एक्टर राहुल अरुणोदय बनर्जी लीड रोल में थे.

कैसे हुई राहुल की मौत?

राहुल अरुणोदय बनर्जी की मौत को लेकर कुछ मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि वे बीच पर घूमने के लिए सेट से कुछ दूर गए थे, जबकि बाकी रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि वे नाव से समुद्र में गिर गए और तैरना न आने की वजह से वे डूब गए. रेस्क्यू टीम ने उन्हें पानी से बाहर निकाला और शाम करीब 6 बजे दीघा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. आज, यानी 30 मार्च को, उनका पोस्टमार्टम किया जाएगा.

---विज्ञापन---
First published on: Mar 30, 2026 11:46 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola