Tuesday, 21 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

ना शादी, ना ग्लैमर की चाह! ‘ससुराल गेंदा फूल’ फेम रागिनी खन्ना अब कहां से कमा रहीं मोटा पैसा?

टीवी शो ससुराल गेंदा फूल की एक्ट्रेस रागिनी खन्ना ने अभी तक शादी नहीं की है और न ही उन्हें ग्लैमर की चाह है, लेकिन वह मोटी कमाई करती हैं, आइए जानते हैं कहां से वह पैसे कमाती हैं।

Edited By : Kirti Soni | Updated: Jul 20, 2026 14:16
Share :

छोटे पर्दे की मशहूर और हाईली पेड एक्ट्रेस रागिनी खन्ना पिछले कुछ सालों से एक्टिंग की दुनिया से दूर हैं। ‘ससुराल गेंदा फूल’ जैसे हिट शो में अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने वाली रागिनी अब ना तो शोबिज की चकाचौंध में दिखती हैं और ना ही शादी की कोई जल्दी दिखाती हैं। 37 साल की इस एक्ट्रेस ने अपनी लाइफ को एक नया मोड़ देते हुए अब बिजनेस की राह पकड़ ली है।

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में रागिनी ने खुलासा किया कि उन्होंने करोड़ों रुपये के टीवी और वेब प्रोजेक्ट्स को ठुकरा दिया था। इसकी वजह थी उनकी मां, कोविड काल के दौरान उनकी मां ने उन्हें सलाह दी कि अब वक्त है खुद को समय देने का, कमाई बहुत कर ली। रागिनी ने मां की बात मानी और एक्टिंग से दूरी बना ली।

---विज्ञापन---

रागिनी ने बताया है कि उस दौरान कई बड़े ऑफर आए, लेकिन उन्होंने सभी को मना कर दिया और कभी पछतावा नहीं किया। बल्कि वह इस फैसले से खुश हैं क्योंकि इस ब्रेक ने उन्हें एक नई दिशा दी। अब रागिनी एक सक्सेसफुल बिजनेस वुमन बन चुकी हैं और अच्छी खासी कमाई कर रही हैं। हालांकि उन्होंने अपने बिजनेस की डिटेल्स शेयर नहीं कीं, लेकिन इतना जरूर बताया कि वह और उनकी मां अपनी पसंद की जिंदगी जी रही हैं। एक्ट्रेस अब भी अपनी बोल्ड और बिंदास पर्सनालिटी के लिए जानी जाती हैं और सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं। शादी को लेकर उनके फैंस लगातार सवाल करते हैं, लेकिन रागिनी फिलहाल अपनी सिंगल लाइफ से पूरी तरह संतुष्ट हैं।

यह भी पढ़ें: ‘प्लेन में धमाके के बाद क्या जिंदा बच पाए US प्रेसिडेंट?’, Head of State देखने के 5 कारण

---विज्ञापन---
First published on: Jul 05, 2025 09:00 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola