Monday, 3 February, 2025

---विज्ञापन---

कौन हैं Priyanka Chopra के भाई सिद्धार्थ? जिनकी शादी की रस्में निभाने भारत आईं एक्ट्रेस

Priyanka Chopra Brother Siddharth Chopra: प्रियंका चोपड़ा हाल ही में अपने भाई सिद्धार्थ की शादी के लिए भारत लौटी हैं। शादी में वह बहन द्वारा की जाने वाली सभी रस्में निभाएंगी। इसी बीच आइए जान लेते हैं कि कौन हैं एक्ट्रेस भाई जिसकी शादी में वह आईं है।

Priyanka Chopra Brother Siddharth Chopra
Priyanka Chopra Brother Siddharth Chopra

Priyanka Chopra Brother Siddharth Chopra: प्रियंका चोपड़ा हाल ही में अपने भाई की शादी अटेंड करने के सिलसिले में भारत लौटी हैं। शादी में बहन द्वारा निभाई गई सभी रस्मों को निभाएंगी। सिद्धार्थ की शादी 10 दिनों के भीतर होने वाली है। इसी बीच आइए जानते हैं कि कौन है प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ?

कौन हैं सिद्धार्थ?

प्रियंका के भाई सिद्धार्थ एक फिल्ममेकर हैं। इसके पहले उन्होंने होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई की थी। इसके साथ वह शेफ के तौर पर भी काम कर चुके हैं। अभी सिद्धार्थ फिल्म इंडस्ट्री में अपने काम के लिए जाने जाते हैं। वह अपनी प्रोडक्शन कंपनी ‘पर्पल पेबल पिक्चर्स’ के मालिक भी हैं। यह कंपनी कई नए प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही है और सिद्धार्थ के क्रिएटिव गोल को प्रेजेंट करती है।

Priyanka Chopra's brother Siddharth Chopra shares lovely throwback photos  as he wishes her on her birthday; calls her a 'rockstar' - See post | -  Times of India

कौन हैं सिद्धार्थ की मंगेतर?

सिद्धार्थ ने अगस्त 2024 में अपनी मंगेतर नीलम उपाध्याय से सगाई की थी। नीलम, तमिल और तेलुगु की एक्ट्रेस हैं उन्होंने कई फेमस फिल्मों में काम किया है। नीलम ने साल 2012 में फिल्म ‘मिस्टर 7’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। दोनों के रिश्ते को लेकर पहले से ही काफी चर्चाएं चल रही थीं। अब उनकी शादी के नजदीक आते ही ये जोड़ी काफी सुर्खियां बटोर रही है।

Priyanka Chopra Brother Siddharth Chopra Romantic Pics From Hastakshar  Ceremony With Neelam Upadhyaya

यह भी पढे़ं:  Box Office Collection: संडे को Deva ने लगाई छलांग, जानें कैसा रहा Sky Force का हाल?

प्रियंका के भारत लौटने पर फैंस की झलकी खुशी

भाई की शादी के लिए मुंबई पहुंचते समय प्रियंका ने एक कैजुअल ऑल-व्हाइट ड्रेस में अपना शानदार लुक में थीं। उनका सफेद टॉप, टोपी और बड़े चश्मे के साथ यह अंदाज सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया गया। प्रियंका ने पैपराजी के लिए भी रुककर कई पोज दिए जिससे उनके फैंस का दिल खुश हो गया। प्रियंका चोपड़ा की भारत वापसी ने न केवल उनके चाहने वाले खुश हैं। बल्कि उनके भाई सिद्धार्थ की शादी की तैयारियों में भी चार चांद लगा दिए हैं। दर्शकों और इंडस्ट्री के लोग उत्सुकता से इस खास दिन का इंतजार कर रहे हैं।

यह भी पढे़ं: Samantha Ruth Prabhu की लाइफ में हुई नए प्यार की एंट्री? मिस्ट्री मैन संग वायरल पोस्ट से मची खलबली

First published on: Feb 03, 2025 08:55 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.