Thursday, 18 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Priya Banerjee का मंगलसूत्र है बेहद यूनिक, Prateik Babbar की मां से जुड़ा है कनेक्शन

Priya Banerjee's Mangalsutra: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रिया बनर्जी अपनी शादी के बाद लगातार सु्र्खियों में बनी हुई हैं और अब एक्ट्रेस अपने मंगलसूत्र की वजह से चर्चा में आ गई हैं। दरअसल, प्रिया बनर्जी का मंगलसूत्र मामूली नहीं है, बल्कि वो कपल के लिए बहुत अहम है।

---विज्ञापन---

Priya Banerjee's Mangalsutra
Priya Banerjee's Mangalsutra

Priya Banerjee’s Mangalsutra: बॉलीवुड के न्यूली वेड कपल प्रतीक बब्बर और उनकी वाइफ प्रिया बनर्जी अपनी मैरिड लाइफ एन्जॉय कर रहे हैं। प्रिया और प्रतीक ने 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे के दिन सात फेरे लिए हैं। कपल ने एक्टर की दिवंगत मां और एक्ट्रेस स्मिता पाटिल के घर पर एक प्राइवेट सेरेमनी में रखी थी। कपल की शादी में सिर्फ 40 लोग ही शामिल हुए थे। इसके अलावा प्रतीक ने अपने परिवार को शादी में नहीं बुलाया था। प्रतीक ने शादी में प्रिया को जो मंगलसूत्र पहनाया है, वो बेहद यूनिक है और स्पेशल है। आइए आपको बताते हैं कि प्रिया के मंगलसूत्र में ऐसा क्या खास है।

यह भी पढ़ें: Monalisa के डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर सनसनीखेज खुलासा, प्रोड्यूसर ने लगाए गंभीर इल्जाम!

---विज्ञापन---

प्रिया का मंगलसूत्र है बेहद खास (Priya Banerjee’s Mangalsutra)

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रिया बनर्जी अपनी शादी के बाद लगातार सु्र्खियों में बनी हुई हैं और अब एक्ट्रेस अपने मंगलसूत्र की वजह से चर्चा में आ गई हैं। दरअसल, प्रिया बनर्जी का मंगलसूत्र मामूली नहीं है, बल्कि वो कपल के लिए बहुत अहम है। प्रिया के साथ-साथ मंगलसूत्र प्रतीक के भी दिल के बहुत करीब है, इसके पीछे की एक बहुत ही प्यारी वजह जो है।

स्मिता पाटिल से जुड़ा है कनेक्शन

फिल्मफेयर के मुताबिक, प्रतीक ने शादी में प्रिया के लिए अपनी मां स्मिता पाटिल के झुमकों से यह खास मंगलसूत्र डिजाइन करवाया है। स्मिता पाटिल को यह झुमके उस समय दिए गए थे, जब उन्होंने प्रतीक को जन्म दिया था। प्रतीक अपनी मां के सबसे करीब हैं और इसी वजह से उन्होंने उनकी याद और आशीर्वाद के तौर पर उनके झुमकों का मंगलसूत्र बनाकर प्रिया को पहनाया है।

---विज्ञापन---

वेकेशन पर निकले प्रतीक-प्रिया

प्रिया और प्रतीक अपनी शादी के बाद अब वेकेशन पर निकल गए हैं, जिसकी जानकारी एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर दी है। प्रिया बनर्जी ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाई है, जिसमें वो और प्रतीक अपने दो दोस्तों के साथ पार्टी कर रहे हैं। इस पोस्ट के कैप्शन में ही प्रिया ने रिवील किया है कि वो शादी के कुछ दिनों बाद गोवा में प्रतीक अपने फ्रेंड्स के साथ पार्टी कर रही हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: बच्चन परिवार के दामाद Nikhil Nanda कौन? रईसी में ससुर को भी छोड़ा पीछे, 7014 करोड़ का है एम्पायर

---विज्ञापन---

 

First published on: Feb 17, 2025 06:21 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola