Thursday, 25 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

कौन हैं Priya Banerjee? जिसके साथ 7 फेरे लेंगे Prateik Babbar

Prateik Babbar and Priya Banerjee Wedding: प्रतीक बब्बर दूसरी बार दूल्हा बनने जा रहे हैं। प्रतीक अपनी मंगेतर प्रिया बनर्जी से शादी करने जा रहे हैं। आइए आपको बताते हैं आखिर कौन हैं प्रिया बनर्जी?

---विज्ञापन---

Prateik Babbar and Priya Banerjee Wedding: रैपर रफ्तार के बाद बॉलीवुड एक्टर प्रतीक बब्बर भी शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। प्रतीक अपने मंगेतर प्रिया बनर्जी से 14 फरवरी को इंटिमेट वेडिंग करने वाले हैं। अब आपके दिल में भी सवाल आ रहा होगा कि आखिर प्रतीक की मंगेतर कौन है? दरअसल दोनों एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं। वहीं फाइनली दोनों ने शादी करने का फैसला किया है। आइए आपको भी बताते हैं आखिर प्रतीक की होने वाली दुल्हनिया कौन है?

पिछले साल की थी सगाई

बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग और अपने लुक्स से पहचान बनाने वाले प्रतीक दूसरी बार दूल्हा बनने जा रहे हैं। बता दें प्रतीक और प्रिया ने जनवरी 2024 में सगाई कर ली थी। इसके बाद से ही दोनों लिव-इन में रह रहे थे। वहीं सोशल मीडिया पर दोनों एक-दूसरे के साथ फोटोज और वीडियोज शेयर करते रहते हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ब्रेस्ट कैंसर की जंग हारी मशहूर प्रोड्यूसर कौन? 4 साल की बेटी को अकेला छोड़ गईं Allyce Ozarski

---विज्ञापन---

कौन हैं प्रिया?

प्रिया बनर्जी साउथ इंडिया की मशहूर एक्ट्रेस हैं। साउथ सिनेमा में उन्होंने किस मूवी से अपने करियर की शुरुआत की थी। वहीं एक्ट्रेस अपनी बोल्डनेस के लिए भी जानी जाती हैं। बॉलीवुड में भी प्रिया अपनी पहचान बना चुकी हैं। उन्हें ऐश्वर्या राय बच्चन की मूवी जज्बा में देखा गया था। वहीं वो कई वेब सीरीज में अपनी एक्टिंग से तारीफ बटोर चुकी हैं। उन्होंने ‘बेकाबू’, ‘राणा नायडू’ और ‘हैलो मिनी’ जैसी सीरीज में काम किया है। प्रिया ‘बेकाबू’ से चर्चाओं में आई थीं।

---विज्ञापन---

कैसे हुई थी मुलाकात?

प्रिया और प्रतीक की मुलाकात टीवी इंडस्ट्री के एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। इसके बाद दोनों रिलेशनशिप में आए और जनवरी 2024 में दोनों ने सगाई कर ली थी। अब 14 फरवरी को दोनों अपने करीबियों के साथ इंटिमेट वेडिंग करने जा रहे हैं। वहीं प्रतीक की पहली शादी सान्या सागर के साथ हुई थी। हालांकि ये शादी ज्यादा लंबी टिक नहीं पाई थी और दोनों अलग हो गए थे।

यह भी पढ़ें: शाहिद कपूर की Deva देखने को मजबूर कर देंगे ये 7 कारण, हर एक सीन में दिखेगा एक्शन का भरमार

---विज्ञापन---
First published on: Feb 01, 2025 04:00 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola