Wednesday, 24 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

इस सुपरस्टार पर फिदा थीं 2 टॉप एक्ट्रेस, उम्र 40 के पार; अभी भी सिंगल तीनों स्टार्स

Prabhas Love Life: सुपरस्टार संग दो टॉप एक्ट्रेस का नाम जुड़ चुका है। वहीं 40 की उम्र के बाद भी तीनों स्टार्स आज भी सिंगल हैं। आइए आपको भी बताते हैं हम किन दो एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं?

---विज्ञापन---

Prabhas Love Life: बॉलीवुड में कई ऐसे स्टार्स हैं जो 40 की उम्र के बाद भी सिंगल हैं। इस लिस्ट में सलमान खान का नाम सबसे ऊपर है। वहीं और भी कई एक्टर और एक्ट्रेस हैं जिन्होंने आज तक शादी नहीं की है। आज हम जिस स्टार की बात करने जा रहे हैं उनका नाम इंडस्ट्री की 2 टॉप एक्ट्रेस से जुड़ चुका है इसके बाद भी वो 44 साल की उम्र में सिंगल हैं। साथ ही उन 2 एक्ट्रेस की भी उम्र 40 के पार हो गई है और वो भी आज तक सिंगल हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं इंडस्ट्री के बाहुबली प्रभास की। आइए आपको भी बताते हैं आखिर किन हसीनाओं से प्रभास का नाम जुड़ चुका है?

प्रभास ने इंडस्ट्री को दी कई हिट मूवीज

साल 2002 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले प्रभास आज इंडस्ट्री के सुपरस्टार्स में से एक हैं। ‘बाहुबली’ और ‘बाहुबली 2’ जैसी सुपरहिट मूवीज देने के बाद साउथ के साथ-साथ बॉलीवुड में भी उनका बोलबाला हो गया था। पिछले साल एक्टर की ‘कल्कि 2898 AD’ मूवी भी बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इस मूवी ने 1100 करोड़ का कलेक्शन किया था।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: सनकी बॉयफ्रेंड का सहा टार्चर, 3 साल डिप्रेशन में रही ‘बिग बॉस’ की ये EX कंटेस्टेंट

---विज्ञापन---

इन दो हसीनाओं के साथ जुड़ा नाम

रिबेल स्टार प्रभास आज 44 साल के होने के बाद भी सिंगल है। उन्होंने अपने 22 साल के करियर में कई एक्ट्रेस के साथ काम किया। वहीं प्रभास का नाम इंडस्ट्री की 2 टॉप एक्ट्रेस के साथ नाम जुड़ चुका है। ये एक्ट्रेस भी पूरे देश में काफी मशहूर हैं। इन एक्ट्रेस का नाम अनुष्का शेट्टी और त्रिशा कृष्णन है।

---विज्ञापन---

अनुष्का शेट्टी अभी भी सिंगल

अनुष्का के साथ प्रभास ‘बिल्ला’, ‘मिर्ची’ और ‘बाहुबली 2’ जैसी हिट मूवीज में काम कर चुकी हैं। वहीं कई इवेंट्स में दोनों को साथ में भी देखा गया है। दोनों के बीच डेटिंग की खबरें सामने आई थी। हालांकि दोनों ने कभी इस बात पर कोई टिप्पणी नहीं की है। अनुष्का की उम्र भी 43 साल है और वो भी अभी तक सिंगल हैं।

---विज्ञापन---

त्रिशा कृष्णन संग डेटिंग की अफवाह

दूसरी ओर प्रभास का नाम त्रिशा से भी जुड़ चुका है। हालांकि इस बात को बहुत कम लोग जानते हैं। डीएनए की रिपोर्ट के मुताबिक दोनों काफी करीबी दोस्त रह चुके हैं। वहीं दोनों की डेटिंग की अफवाहें भी सामने आई थी। त्रिशा और प्रभास ने कभी इन अफवाहों को लेकर कुछ नहीं कहा। वहीं त्रिशा भी 41 साल की हैं और आज तक प्यार की तलाश में हैं।

यह भी पढ़ें: KBC 16: बिग बी को क्यों याद आए पिता हरिवंश राय बच्चन? कंटेस्टेंट के सामने सुनाया यादगार किस्सा

---विज्ञापन---
First published on: Jan 07, 2025 01:19 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola