Saturday, 10 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘द मास्क’ और ‘पल्प फिक्शन’ फेम Peter Greene का निधन, अपार्टमेंट में मिला शव

Peter Greene Death: 'द मास्क' और 'पल्प फिक्शन' जैसी हिट फिल्में देने वाले एक्टर पीटर ग्रीन का निधन हो गया है. उनके घर में ही उनका शव मिला.

Peter Greene Death
Peter Greene

Peter Greene Death: हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आई है. यहां इंडस्ट्री के फेमस एक्टर पीटर ग्रीन (Peter Greene) का निधन हो गया है. ‘द मास्क’ और ‘पल्प फिक्शन’ जैसी हिट फिल्में देने वाले एक्टर पीटर ग्रीन ने 60 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली. खबरों के अनुसार, न्यूयॉर्क शहर के एक अपार्टमेंट में शुक्रवार को पीटर ग्रीन मृत पाए गए. उनके निधन की जानकारी उनके मैनेजर ग्रेग एडवर्ड्स ने दी है. पीटर ग्रीन के तरह अचानक चले जाने से हॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक का माहौल है.

पीटर ग्रीन का निधन

पीटर ग्रीन के निधन की खबर न्यूयॉर्क डेली न्यूज ने दी, जिसके बाद एक्टर के मैनेजर ग्रेग एडवर्ड्स ने भी निधन की खबर को कंफर्म किया. जानकारी के अनुसार, शुक्रवार 12 दिसंबर को पीटर ग्रीन का शव न्यूयॉर्क शहर के लोअर ईस्ट साइड स्थित अपने अपार्टमेंट में मिला. अभी तक उनकी मौत का कारण सामने नहीं आया है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘वो लोग मुझसे डरते…’, ‘बेख्याली’ विवाद पर क्या बोले अमाल मलिक? सचेत-परंपरा को दिया जवाब

अपार्टमेंट में मिला शव

एक्टर के मैनेजर ग्रेग एडवर्ड्स ने एनबीसी न्यूज को बताया कि 60 साल के पीटर ग्रीन के अपार्टमेंट से लगातार 24 घंटे से अधिक समय तक गाने बजने की आवाज आ रही थी, जिसके बाद पुलिस ऑफिसर्स उनकी खैरियत जानने के लिए उनके घर के अंदर गए, जहां उन्हें पीटर ग्रीन मृत मिले. एडवर्ड्स ने यह भी बताया कि ग्रीन ने इसी हफ्ते उनसे बात की थी, इसलिए ये घटना उनके लिए बहुत ही शॉकिंग है.

---विज्ञापन---

पीटर ग्रीन से बेहतर कोई नहीं…

ग्रेग एडवर्ड्स ने कहा, ‘पीटर ग्रीन से बेहतर विलेन का किरदार कोई दूसरा नहीं निभा सकता था, लेकिन उनका एक सॉफ्ट साइड भी था, जिसे ज्यादातर लोगों ने कभी नहीं देखा, और उनका दिल सोने जैसा बड़ा और साफ था. वह दुनिया के बेस्ट कैरेक्टर आर्टिस्ट में से एक थे। वह एक ऐसे सच्चे दोस्त थे जो हमेशा आपकी मदद के लिए तैयार रहते थे.

पीटर ग्रीन का करियर

पीटर ग्रीन ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1990 में आई एनबीसी के क्राइम ड्रामा ‘हार्डबॉल’ से की थी, लेकिन लोगों के बीच उन्हें पहचान साल 1994 में आई फिल्म ‘पल्प फिक्शन’ से मिली, जिसमें उन्होंने विलेन का किरदार निभाया था. इसके बाद वो फिल्म ‘द मास्क’ में नजर आए, यह फिल्म भी सुपरहिट साबित हुई.

---विज्ञापन---
First published on: Dec 14, 2025 10:35 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola