Wednesday, 26 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

भोजपुरी स्टार पवन सिंह के इस गाने पर नाचा पूरा भारत! यूट्यूब पर मिले 780 मिलियन से ज्यादा व्यूज

Pawan Singh Superhit Song: भोजपुरी सिनेमा पावर स्टार पवन सिंह का एक गाना ऐसा है जो यूट्यूब शॉर्ट्स से लेकर इंस्टाग्राम की रील तक ट्रेंड हुआ. इस गाने को यूट्यूब पर 780 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके है.

Pawan Singh Superhit Song
पवन सिंह का गाना

Pawan Singh Superhit Song: भोजपुरी सिनेमा पावर स्टार पवन सिंह पिछले कुछ दिनों से बिहार चुनाव को लेकर चर्चा में छाए हुए थे. इसके अलावा उनका अपनी पत्नी ज्योति सिंह के साथ चल रहे विवाद ने भी काफी सुर्खियां बटोरी. इसके बाद भी उन्हें बिहार चुनाव में सफलता मिली. इस जीत के बाद पवन सिंह फिर से भोजपुरी सिनेमा में एक्टिव हो गए. लेकिन आज हम आपको पवन सिंह के किसी प्रोजेक्ट के बारे में नहीं, बल्कि उनके एक सुपरहिट गाने के बारे में बताने वाले हैं. जिसे यूट्यूब पर 780 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले हैं.

78.2 करोड़ बार देखा गया गाना

हम पवन सिंह के जिस सुपरहिट गाने की बात कर रहे हैं उसका टाइटल ‘आई नहीं’ है. वैसे इस गाने को किसी भी तरह के परिचय की जरूरत नहीं है. साल 2024 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘स्त्री 2’ के इस गाने ने पूरे भारत को अपनी धुन पर नचाया है. यूट्यूब शॉर्ट्स से लेकर इंस्टाग्राम की रील तक ट्रेंड होने वाले इस सॉन्ग को यूट्यूब पर अब तक 782 मिलियन (78.2 करोड़) बार देखा जा चुका है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Tere Ishk Mein X Review: दर्द, इश्क और जुनूनियत से भरी है धनुष और कृति की फिल्म, जानें फैंस को लगी मूवी

राजकुमार और श्रद्धा की जोड़ी

सॉन्ग ‘आई नहीं’ सुनने में जितना ज्यादा मजेदार और एंटरटेनिंग है, उतना ही इसका वीडियो भी देखने में कमाल का है. ‘आई नहीं’ गाने में बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर और पंकज त्रिपाठी की तिकड़ी नजर आ रही है, जहां राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर इस गाने पर शानदार डांस परफॉर्मेंस दे रहे हैं, वहीं गाने के बीच-बीच में पंकज त्रिपाठी कॉमिक एक्ट करते दिख रहे हैं. गाने में राजकुमार और श्रद्धा की जोड़ी कमाल कर रही है.

---विज्ञापन---

इन सिंगर्स ने गाया गाना

फिल्म ‘स्त्री 2’ के ‘आई नहीं’ सॉन्ग को पवन सिंह ने बॉलीवुड सिंगर सिमरन चौधारी, दिव्या कुमार और सचिन-जिगर के साथ मिलकर गाया है. वहीं, गाने के लिरिक्स अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं. गाने के म्यूजिक को सचिन-जिगर ने कंपोज किया है.

First published on: Nov 28, 2025 01:47 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola