Sunday, 21 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

पिता के निधन से पहुंचा सदमा, छोड़ा काम, बिना बताए किस सफर पर निकल गए थे ‘माधव मिश्रा’?

Pankaj Tripathi: बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि अपने पिता के निधन के बाद उन्होंने एक साल के लिए बिना किसी को बताए एक्टिंग से ब्रेक ले लिया था।

---विज्ञापन---

pankaj tripathi
पंकज त्रिपाठी (Image Credit: Instagram)

Pankaj Tripathi: बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी इन दिनों अपनी सीरीज ‘क्रिमिनल जस्टिस: ए फैमिली मैटर’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। वकील माधव मिश्रा के रोल में खूब पसंद किया जा रहा है। पंकज त्रिपाठी ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि कैसे अपने पिता की मौत के बाद उन्होंने एक साल के लिए बिना किसी को बताए काम से दूरी बना ली थी और ब्रेक ले लिया था। इस दौरान एक्टर ने क्या किया और खुद को इस दर्द से कैसे उभारा उसके बारे में एक्टर ने खुलकर बात की।

यह भी पढ़ें: 3 दिन में कमाए 14 करोड़, दुनियाभर में छाया इस पंजाबी फिल्म का सीक्वल, बजट भी पार

---विज्ञापन---

पिता के निधन से टूटे पंकज त्रिपाठी

अगस्त, 2023 को पंकज त्रिपाठी के पिता का देहांत हुआ था, वो 99 साल के थे। पंकज हमेशा से ही जमीन से जुड़े इंसान रहे हैं और माता-पिता के भी वो काफी करीब थे। ऐसे में पिता की मौत से एक्टर को काफी दुख पहुंचा था। वो इस कदर टूट गए थे कि उन्होंने अपने काम को ही एक साल तक छोड़ दिया था। इस बारे में खुद एक्टर ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया है।

एक्टिंग से लिया 1 साल का ब्रेक

हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया से एक्टर ने बताया कि अपने पिता के निधन के बाद वो आत्ममंथन के सफर पर निकल पड़े थे। उन्होंने एक साल तक कोई फिल्म साइन नहीं की,उन्होंने ये ऐलान नहीं किया था, कि वो ब्रेक ले रहे हैं। पंकज त्रिपाठी ने आगे बताया कि उन्होंने ये ब्रेक खुद पर काम करने और मेंटली और फिजिकली तौर पर सही होने के लिए टाइम लिया।

---विज्ञापन---

1 साल तक क्या करते रहे एक्टर

पंकज त्रिपाठी ने इस दौरान कहा कि वो इस दौरान बिना किसी को बताए, बस चुपचाप इस सफर पर निकल गए थे। इस दौरान वो उन जगहों पर भी गए, जहां वो काफी समय से जाने का सोच रहे थे। 3 घंटे वर्कआउट करते थे और उसी समय उन्होंने अपना वजन भी घटाया। इस यात्रा के समय उन्होंने अपने साथ समय बिताया और मीडिया से दूरी बनाई। एक्टर ने कहा कि वो सबसे कहते थे कि वो बहुत बिजी हैं, बल्कि वो खुद साथ टाइम स्पेंड कर रहे थे।

---विज्ञापन---

जल्द ही इस फिल्म में नजर आएंगे एक्टर 

पंकज त्रिपाठी जल्द ही फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ में अहम रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, कोंकणा सेन शर्मा, अली फ़ज़ल, फ़ातिमा सना शेख, अनुपम खेर और नीना गुप्ता जैसे स्टार्स मौजूद हैं।

यह भी पढ़ें: Rana Naidu Season 2 का ट्रेलर कब होगा रिलीज? Netflix ने बताई डेट

---विज्ञापन---

 

 

---विज्ञापन---
First published on: Jun 02, 2025 03:33 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola