Saunkan Saunkanay 2 Box Office Collection: ‘भूल चूक माफ’ और ‘मिशन इंपॉसिबल’ के बीच बॉक्स ऑफिस पर एक पंजाबी फिल्म का सीक्वल रिलीज हुआ है। इस पंजाबी फिल्म ने आते ही तहलका मचा दिया है और रिलीज के तीन दिन के अंदर ही बजट से ज्यादा कमाई कर डाली है। जी हां, हम एमी विर्क, सरगुन मेहता और निम्रत खेरा स्टारर ‘सौंकन सौंकने 2’ की बात कर रहे हैं।
कॉमेडी फिल्म ‘सौंकन सौंकने’ को भी दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला था और अब इसका सीक्वल भी लोगों को उतना ही पसंद आ रहा है। महज दिन में दुनियाभर में पंजाबी फिल्म ने धमाकेदार शुरुआत की है, चलिए जानते है कि मूवी ने कितनी कमाई कर डाली है और इसका बजट कितना है।
यह भी पढ़ें:Netflix पर ट्रेंड कर रहीं ये 9 फिल्में, टॉप 10 में 1 वेब सीरीज बना पाई जगह
3 दिन में फिल्म ने कमाए 14 करोड़
‘सौंकन सौंकने 2’ ने भारत और वर्ल्डवाइड अच्छी शुरुआत की है और इस फिल्म को लोगों का खूब प्यार मिल रहा है। निर्मत, सरगुन और एमी की तिकड़ी ने एक बार फिर अपनी दमदार एक्टिंग और कॉमिंग टाइमिंग से लोगों को इंप्रेस कर दिया है। दुनियाभर में फिल्म ने 3 तीन में 14.50 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया है। भारत में पहले वीकेंड में 8 करोड़ और विदेशों में 6.50 करोड़ रुपये (USD 750K) कमाई की।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
बजट से ज्यादा हुई फिल्म की कमाई
‘सौंकन सौंकने 2’ को कथित तौर पर 10 करोड़ के बजट में तैयार किया गया है और दुनियाभर में फिल्म ने 14 करोड़ कमाए लिए है। इस तरह फिल्म ने बजट को महज 3 दिन में ही पीछे छोड़ दिया है। भारत में फिल्म ‘सौंकन सौंकने 2’ ने इन 3 दिनों में 8 करोड़ का कलेक्शन किया है।
पहले दिन – 2.35 करोड़
दूसरे दिन – 2.35 करोड़
तीसरे दिन -3.30 करोड़
9 महीने का सूखा हुआ खत्म
पंजाबी फिल्म ‘अरदास 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई थी और उसकी रिलीज के करीबन 9 महीने के बाद अब ‘सौंकन सौंकने 2’ पहली पंजाबी हिट फिल्म होगी। पंजाबी फिल्में विदेश में अच्छा कलेक्शन कर रही हैं, बीते कुछ समय से लेकिन घरेलू स्तर पर सूखा पड़ा हुआ है। मगर अब ‘सौंकन सौंकने 2’ ने अच्छी शुरुआत की है और इसी महीने के आखिर में दिलजीत दोसांझ की सरदार जी 3 भी आ रही है, जिससे काफी उम्मीदें हैं।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
यह भी पढ़ें: Raveena Tandon के घर आए दो नए मेहमान, बेटी राशा ने दिखाई झलक