Monday, 22 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

सारा अली खान-शर्मिला टैगोर ने मनाया पाकिस्तानी एक्ट्रेस का बर्थडे, वीडियो वायरल

Sara Ali Khan-Sharmila Tagore attend Kubra Khan's birthday: पाकिस्तानी एक्ट्रेस कुब्रा खान ने अपना बर्थडे बॉलीवुड एक्ट्रेसेस शर्मिला टैगोर और सारा अली खान के साथ मनाया. सोशल मीडिया पर उनका वीडियो काफी वायरल हो रहा है.

Edited By : Rajivranjan Mishra | Updated: Jun 22, 2026 22:06
Share :
Sara Ali Khan and Sharmila Tagore attend Kubra Khan's birthday

Sara Ali Khan-Sharmila Tagore attend Kubra Khan’s birthday: बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा शर्मिला टैगोर (Sharmila Tagore) और उनकी पोती सारा एक्ट्रेस अली खान (Sara Ali Khan) मशहूर पाकिस्तानी एक्ट्रेस का जन्मदिन मनाते हुए दिखीं. बता दें सारा अली खान इन दिनों अपनी मां अमृता सिंह और दादी शर्मिला टैगोर के साथ लंदन में छुट्टियां मना रही हैं. इसी दौरान उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें वो पाकिस्तानी एक्ट्रेस के साथ एन्जॉय करती नजर आ रही हैं.

वीडियो में दिख रही ये पाकिस्तानी एक्ट्रेस कोई और नहीं, बल्कि कुब्रा खान (Kubra Khan) हैं, जिन्हें कई चर्चित पाकिस्तानी सीरियल में काम किया है. कुब्रा पाकिस्तान की सबसे मशहूर एक्ट्रेसेस में से एक हैं. 16 जून को उन्होंने लंदन में अपना 33वां जन्मदिन मनाया और इस सेलिब्रेशन से उनका सारा और शर्मिला टैगोर संग वीडियो सामने आया है.

---विज्ञापन---

लंदन में मनाया पाकिस्तानी एक्ट्रेस का जन्मदिन

लंदन के एक रेस्त्रां से सारा अली खान, शर्मिला टैगोर और कुब्रा खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वायरल वीडियो में सारा और शर्मिला के सामने पाकिस्तानी एक्ट्रेस कुब्रा खान बैठी हुई हैं. उनके बगल में एक और शख्स है. चारों लोग मिलकर कुबरा के इस खास पल को सेलिब्रेट कर रहे हैं. अपनी दादी के बगल में बैठीं सारा जहां ताली बजाती हुई दिखाई दीं, वहीं शर्मिला पाक एक्ट्रेस को केक खिलाती हुई दिखाई दीं. ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

kubra

कुब्रा खान का वर्कफ्रंट

कुब्रा खान (Kubra Khan) नूर जहां, मेरी तन्हाई और संग-ए-माह जैसे पाकिस्तानी टीवी ड्रामा में शोज से सुर्खियां बटोर चुकी हैं. वहीं इन दिनों वो पाकिस्तानी ड्रामा डॉक्टर बहू (Doctor Bahu) में नजर आ रही हैं. बात करें सारा अली खान के वर्क फ्रंट की करें तो वो हाल ही में आई फिल्म पति पत्नी और वो दो में आयुष्मान खुराना, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह के संग नजर आई थीं.

---विज्ञापन---
First published on: Jun 22, 2026 09:28 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola