Sunday, 26 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

OTT पर बवाल काट रहे ये 5 सीरीज-शोज, जानें इस वीक नंबर 1 पर कौन?

OTT Top 5 Most Watched Series: ओटीटी पर सबसे ज्यादा किन सीरीज और शोज को लोगों ने देखा है, उसकी लिस्ट सामने आ गई है। Ormax Media ने अपनी लेटेस्ट टॉप 5 मोस्ट वॉच ट्रेंडिंग शोज की लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें इस शनिवार आए एक शो ने अपनी जगह बना ली है।

---विज्ञापन---

OTT Top 5 Most Watched Series
ओटीटी की टॉप 5 सीरीज (Image Credit: Instagram)

OTT Top 5 Most Watched Series: ओटीटी पर अब फिल्में और सीरीज के साथ-साथ शोज को भी लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। थियेटर और टीवी से ज्यादा अब लोग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ही लोग देख रहे हैं। ओटीटी पर पिछले हफ्ते किन सीरीज और शोज को लोगों ने सबसे ज्यादा देखा है, उसकी लिस्ट आ गई है। ओटीटी पर पिछले हफ्ते 5 ट्रेंडिग शोज का दबदबा रहा है, आइए आपको बताते हैं। Ormax Media ने पिछले वीक की रिपोर्ट जारी कर दी है,इस लिस्ट में किस सीरीज और शो ने अपनी जगह बनाई है। इस लिस्ट में नंबर 1 पर वो सीरीज है, जो पिछले 3 हफ्ते से टॉप पर है।

यह भी पढ़ें: The Family Man 3 का फर्स्ट पोस्टर आउट, जानें कब होगी प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम?

---विज्ञापन---

क्रिमिनल जस्टिस सीजन 4

पंजक त्रिपाठी की कोर्ट रूम ड्रामा सीरीज क्रिमिनल जस्टिस सीजन 4 पिछले तीन हफ्तों से ओटीटी पर ट्रेंड कर रही हैं और इस हफ्ते भी 5.7 मिलियन व्यूज के साथ नंबर 1 पर बनी हुई है। इस सीरीज को हर हफ्ते एक एपिसोड स्ट्रीम हो रहा है, जिसे लोग देखना काफी पसंद कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

राणा नायडू सीजन 2

राणा दग्गुबाती और वेंकटेश की सीरीज राणा नायडू का सीजन 2 नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो चुका है। इस एक्शन थ्रिलर सीरीज को लोग काफी देख रहे हैं और पसंद भी कर रहे हैं। इस हफ्ते मोस्ट वॉच सीरीज की लिस्ट में ये 5.2 मिलियन व्यूज के साथ दूसरे नंबर पर है।

---विज्ञापन---

द ट्रेटर्स

करण जौहर का नया रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स’ इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है, जिसे 4.2 मिलियन व्यूज मिले हैं। इस रियलिटी शो में उर्फी जावेद, रिबेल किड उर्फ अपूर्वा समेत कई स्टार्स शामिल हुए हैं।

---विज्ञापन---

द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 3

इस लिस्ट में चौथे नंबर पर 3.0 मिलियन व्यूज के साथ द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 3 है, जिसका पहला एपिसोज इसी शनिवार आउट हुआ है।

---विज्ञापन---

लफंगे

वेब सीरीज ‘लफंगे’ 2.8 मिलियन व्यूज के साथ इस लिस्ट में पांचवे नंबर पर है, जिसमें हर्ष बेनीवाल,गगन अरोड़ा,अनुद ढाका,सलोनी गौर,बरखा सिंह जैसे स्टार्स लीड रोल में हैं। अमेजन एक्स प्लेयर पर मौजूद इस सीरीज में तीन दोस्तों की कहानी है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Panchayat 4: क्या राजनीति में खोई फुलेरा की चमक, ‘पंचायत 4’ देख क्या बोली पब्लिक?

 

---विज्ञापन---
First published on: Jun 24, 2025 04:19 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola