Thursday, 23 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

छात्रों पर लाठीचार्ज करने वालों पर बरसे अरिजीत सिंह कहा ‘वर्दी वाले गुंडे’, बोले- ‘मुझे कोई डर नहीं…’

Arijit Singh Student Protest Lathicharge: दिल्ली के जंतर-मंतर में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज सिंगर अरिजीत सिंह ने अपना गुस्सा जाहिए किया है.

---विज्ञापन---

Arijit Singh Student Protest Lathicharge: दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक मामले में हजारों स्टूडेंट CJP के साथ मिलकर विरोध कर रहे हैं. इसके साथ ही देश के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी कर रहे हैं. 20 जुलाई को ‘चलो संसद’ मार्च के दौरान लाखों की संख्या में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस की तरफ लाठीचार्ज किया गया, जिसमें कई छात्र घायल हो गए. अब इस मामले पर फेमस सिंगर अरिजीत सिंह का बयान आया है, जिसमें उन्होंने छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर गुस्सा जाहिर किया है. आरिजीत ने तो यहां तक कह दिया कि जिन्होंने स्टूटेंड पर डंडे बरसाए हैं, वो सब वर्दी वाली गुंडे हैं. चलिए आपको बताते हैं कि अरिजीत ने और क्या कुछ कहा है.

आपको शर्म नहीं आती…

सिंगर अरिजीत सिंह ने अपने X अकाउंट पर इस विरोध प्रदर्शन को लेकर कई पोस्ट शेयर की हैं. यहां एक पोस्ट उन्होंने लिखा, ‘वाह!! वर्दी में गुंडों की तरह व्यवहार करने वाले इंसानों के वीडियो की जांच होनी चाहिए.’ वहीं, एक दूसरी पोस्ट में उन्होंने लिखा, ‘यार अब तो स्टूडेंट्स को मार रहे हैं यहां आप लोग. हेलो नेता मंत्री!! हेलो दिल्ली पुलिस, क्या आपको शर्म नहीं आती!!?? क्या चल रहा है भाई!! आपने आपको भगवान समझ लिया है क्या? हर चीज याद रखी जाएगी! हर हर महादेव! याद रखना, द ओनली कॉन्स्टेंट इज चेंज!’

---विज्ञापन---

मुझे इस बात की डर नहीं…

उनकी पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा कि अरिजीत ने अपने इस रुख से लोगों का सम्मान खो दिया है. अरिजीत ने लिखा, ‘मुझे इस बात की डर नहीं है कि कोई मेरा सम्मान करता है या नहीं. मुझे किसी की राय से भी कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि सबकी अपनी-अपनी राय होती है. आप मेरे फैन हैं, इसका मतलब यह नहीं कि मैं आपसे मीठी-मीठी बातें करूं. लेकिन मैं आपसे व्यक्तिगत रूप से माफी मांगता हूं. मेरे शब्दों से आपकी भावनाओं को ठेस पहुंची होगी. मुझे सच में बहुत खेद है, मेरा ऐसा कोई इरादा नहीं था. बस मैं गुस्से में था. मुझे माफ कर दीजिए ताकि मैं मुक्त हो सकूं. आप मेरी सारी प्लेलिस्ट डिलीट कर सकते हैं और मुझे भूल सकते हैं. खुश रहिए, मैं आपकी खुशी के लिए दिल से प्रार्थना करता हूं. लेकिन इससे मेरी राय नहीं बदलती. अपना ख्याल रखिए.’

First published on: Jul 23, 2026 02:12 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola