Salman Khan Break Silence on Lathicharge: NEET परीक्षा के पेपर लीक का मुद्दा इस समय पूरे देश में छाया हुआ है. दिल्ली के जंतर-मंतर पर हजारों छात्र बैठकर देश की शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं. इस मामले में बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा तक के सितारों ने प्रर्दशन कर रहे छात्रों का सपोर्ट किया है. 20 जुलाई को हुए ‘चलो संसद’ मार्च के दौरान पुलिस की तरफ से छात्रों पर लाठीचार्ज की सोशल मीडिया पर लोग काफी निंदा कर रहे हैं. अब इस मामले पर बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान का भी रिएक्शन सामने आया है, जहां उन्होंने छात्रों पर हुए लाठीचार्ज गलत बताया है. चलिए जानते हैं कि आखिर उन्होंने क्या कुछ कहा है.
हमारे देश के बच्चे…
सलमान खान ने अपने X हैंडल पर एक लंबा पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘यह एक बहुत ही शांतिपूर्ण आंदोलन था; बहुत दुख की बात है कि इसने हिंसक रूप ले लिया. जो छात्र और उनके परिवार घायल हुए, उनके प्रति मेरी पूरी संवेदना है. पेपर लीक एक बहुत गंभीर मुद्दा है. मुझे यह देखकर खुशी है कि हमारे देश के बच्चे बेहतर शिक्षा व्यवस्था के लिए एकजुट हुए हैं और उनके माता-पिता ने भी इसमें उनका साथ दिया है. मैं उनके इस कदम की सच्चे दिल से सराहना करता हूं.’
It was such a peaceful movement, feel so sad that it had to take a violent turn. My heart goes out to the students and their families who were hurt. Paper leak is a very serious issue, and I am glad to know n see that the kids of our country have come together for a better…
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) July 22, 2026
भारत का नाम रोशन…
सलमान खान ने आगे लिखा, ‘इन लोगों ने लगन, ईमानदारी और कड़ी मेहनत करके अपना भविष्य बनाने और एक बेहतर, शिक्षित भारत के निर्माण के लिए उत्साह दिखाया है. यह आंदोलन या विरोध प्रदर्शन ही सही तरीका है और छात्रों ने इसे शांतिपूर्ण ढंग से किया है. वे बहुत साहसी और बहादुर हैं. अपनी पढ़ाई के लिए प्रेरित और उत्साहित यह पीढ़ी भारत का नाम रोशन करेगी.
शिक्षा व्यवस्था को…
यह मुद्दा छात्रों और शिक्षा व्यवस्था के बीच का है; इसे राजनीतिक रंग नहीं दिया जाना चाहिए. इसका श्रेय केवल हमारे देश के छात्रों को ही मिलना चाहिए. मुझे यकीन है कि सरकार भी उन्हें पूरा सपोर्ट देगी और शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाएगी. यह सभी के लिए फायदेमंद होगा. इससे देश में एक पॉजिटिविटी फैसले की उम्मीद और प्रार्थना है, जो लोग शिक्षित होना चाहते हैं, उन सभी पर ईश्वर की कृपा बनी रहे. शिक्षा ही अगला ट्रेंड और फैशन होना चाहिए. इसे हर साल और ज्यादा पॉपुलर व अट्रेक्टिव बनना चाहिए, ताकि दूसरे देशों से लोग पढ़ने के लिए भारत आएं और भारत एक एजुकेशन हब बन जाए.