Thursday, 13 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Ohh My Dog Box Office Collection Day 6: बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ रही पंकज त्रिपाठी की ‘ओह माय डॉग’, 6वें दिन की कमाई ने किया हैरान

Ohh My Dog Box Office Collection Day 6: पंकज त्रिपाठी स्टारर पारिवारिक फिल्म 'ओह माय डॉग' का बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन सुस्त पड़ता दिख रहा है. वीकेंड पर बढ़त के बाद 6वें दिन फिल्म ने काफी खराब बिजनेस किया. फिल्म की कुल कमाई 3.95 करोड़ ही पहुंच पाई है.

Ohh My Dog Box Office Collection Day 6: बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी की नई पारिवारिक ड्रामा फिल्म ‘ओह माय डॉग’ को लेकर सिनेमाघरों से बड़ा अपडेट सामने आया है. बिना किसी बड़े प्रचार के खामोशी से रिलीज हुई इस फिल्म को शुरुआती वीकेंड पर दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी. हालांकि, वीकेंड बीतने के बाद वर्किंग डेज यानी मंडे टेस्ट में फिल्म का प्रदर्शन सुस्त पड़ने लगा. रिलीज के 6वें दिन तक आते-आते फिल्म के कलेक्शन में भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिसने मेकर्स की चिंता बढ़ा दी है.

6वें दिन कमाई में आई भारी गिरावट

सैकनिल्क (Sacnilk) के आंकड़ों के मुताबिक, 7 अगस्त 2026 को रिलीज हुई फिल्म ‘ओह माय डॉग’ (Ohh My Dog) की कमाई में 6वें दिन बड़ी गिरावट देखी गई है. 6वें दिन फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 0.20 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है, जिससे इसका कुल कलेक्शन 3.95 करोड़ रुपये हो गया है.

---विज्ञापन---

मंडे टेस्ट में पिछड़ी फिल्म

चौथे दिन यानी सोमवार को भी फिल्म मंडे टेस्ट में पिछड़ती हुई नजर आई थी. देश भर के 663 शोज में सोमवार को इसने केवल 0.25 करोड़ रुपये कमाए थे, जिसके बाद 4 दिनों में इसका कुल बिजनेस 3.50 करोड़ रुपये हुआ था. अब 6 दिनों बाद कमाई की रफ्तार और धीमी पड़ गई है.

वीकेंड पर मिला था ठीक-ठाक रिस्पॉन्स

फिल्म ने पहले दिन 0.90 करोड़ रुपये से शुरुआत की थी. इसके बाद दूसरे दिन 1.10 करोड़ और तीसरे दिन 1.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर शानदार वीकेंड बिताया था. बिना किसी भारी-भरकम प्रमोशन और शोर-शराबे के रिलीज होने के बावजूद पंकज त्रिपाठी की वजह से दर्शकों ने इसे शुरुआत में काफी पसंद किया.

---विज्ञापन---

दो कुत्तों के इर्द-गिर्द घूमती कहानी

अमित राय (Amit Rai) के निर्देशन में बनी इस हिंदी फिल्म की कहानी दो अलग-अलग कुत्तों की यात्रा पर आधारित है. इसमें असम का एक छोटा बच्चा अपने खोए हुए पिल्ले ‘मोमो’ की तलाश में भटक रहा है, वहीं दूसरी ओर ‘ऑस्कर’ नाम का कुत्ता पटना से किडनैप हुए अपने दोस्त ‘प्रिंस’ को खोजने निकला है.

इमोशनल ड्रामा से भरपूर पारिवारिक फिल्म

फिल्म में इंसानों और जानवरों के बीच के अटूट प्यार, भावना और वफादारी को बेहद खूबसूरती से दर्शाया गया है. हालांकि वर्किंग डेज में कलेक्शन घटने के कारण अब आने वाले दिनों में फिल्म थिएटर्स में कितना टिक पाती है, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं.

---विज्ञापन---
First published on: Aug 13, 2026 08:07 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola