Saturday, 14 March, 2026

---विज्ञापन---

OG Box Office Collection Day 6: पवन कल्याण की ‘ओजी’ की कमाई में आई भारी गिरावट, फिर भी इन फिल्मों से निकली आगे  

OG Box Office Collection Day 6: पवन कल्याण और इमरान हाशमी की एक्शन और थ्रिलर से भरी फिल्म 'दे कॉल हिम ओजी' के छठे दिन की कमाई के नंबर सामने आ गए हैं. जानें अब तक की कमाई से किन फिल्मों को पछाड़ चुकी है.

OG Box Office Collection Day 6
'दे कॉल हिम ओजी' ने छठे दिन पर की कितनी कमाई? (photo source- social media)

OG Box Office Collection Day 6: तेलगु सिनेमा के मशहूर एक्टर पवन कल्याण इन दिनों खूब खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं. इसकी वजह उनकी फिल्म ‘दे कॉल हिम ओजी’ है, जो 25 सितंबर को वर्ल्डवाइड तौर पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म में पहले दिन ही 50 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई के साथ बंपर ओपनिंग की थी. फिल्म को रिलीज हुए 6 दिन पूरे हो गए हैं और रिलीज से ही इसने बॉक्स ऑफिस पर अपनी अच्छी पकड़ बनाए रखी थी. हालांकि अब छठे दिन की कमाई के आंकड़ें सामने आ गए हैं, जिनमें कमाई के आंकड़ों में गिरावट देखने को मिली है. आइए जानते हैं कैसा रहा फिल्म का छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर हाल?

छठे दिन पर छापे कितने करोड़?

Sacnilk.com की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने ओपनिंग के दिन 63.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी, इसके बाद भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म किया, लेकिन छठे दिन पर इसकी कमाई का ग्राफ थोड़ा बिगड़ता नजर आया. रिपोर्ट के अनुसार, छठे दिन पर फिल्म ने सिर्फ 7.25 करोड़ रुपये की कमाई की. कमाई में गिरावट देखने के बावजूद, सिर्फ छह दिनों में फिल्म ने 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया. आपको बता दें कि ये आंकड़ें इंडियन नेट कलेक्शन के हैं.

---विज्ञापन---

अब तक की कमाई का हिसाब समझें

रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने पेड प्रीव्यू से 21 करोड़ रुपये की कमाई की थी. पहले दिन फिल्म ने 63.75 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 18.45 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 18.5 करोड़ रुपये की कमाई की, चौथे दिन भी फिल्म ने 18.5 करोड़ रुपये की कमाई की, लेकिन इसके बाद बॉक्स ऑफिस पर कमाई का ग्राफ नीचे आने लगा. पांचवें दिन फिल्म ने 7.4 करोड़ और छठे दिन 7.25 करोड़ रुपये की कमाई की. पेड प्रीव्यू और सभी दिनों की कमाई को जोड़ा जाए तो अब तक फिल्म की कुल कमाई 154.85 करोड़ रुपये हो गई है.

अब तक की कमाई में इन फिल्मों से आगे निकली ‘OG’

‘They Call Him OG’ अब तक की कमाई के मामले में कई फिल्मों को धूल चटा चुकी है. इस लिस्ट में सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर की फिल्म ‘परम सुंदरी’ से लेकर खिलाड़ी कुमार की ‘जॉली एल एल बी 3’ शामिल है. जहां फिल्म ‘ओजी’ ने सिर्फ छह दिनों में 154.85 करोड़ रुपये का आंकड़ा तय कर लिया,वहीं ‘परम सुंदरी’ ने छह दिनों में सिर्फ 37.1 रुपये ही कमाई ही अपने नाम की. अक्षय कुमार और अरशद वारसी की कॉमेडी फिल्म ‘जॉली एल एल बी 3’ ने छह दिनों में 70 करोड़ रुपये की कमाई की. टाइगर श्रॉफ की एक्शन फिल्म ‘बागी 4’ भी इस लिस्ट का हिस्सा है, जिस ने छह दिनों में सिर्फ 42.4 रुपये ही कमाए.

यह भी पढ़ें: Bhojpuri Navratri Song: देवी मां की भक्ति में लीन हुए पवन सिंह, ‘लामी लामी केश’ हुआ वायरल

First published on: Oct 01, 2025 08:53 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.