Sunday, 26 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Netflix पर सबसे ज्यादा देखी जा रहीं ये 5 फिल्में, ट्रेंडिंग लिस्ट में नंबर 1 कौन?

Netflix Top 5 Trending Movies: भारत में नेटफ्लिक्स पर इस समय सबसे ज्यादा 5 फिल्में देखी जा रही हैं, जो टॉप 10 में ट्रेंड कर रही हैं। आइए बताते हैं कि ये 5 फिल्में कौन-सी हैं और नंबर 1 पर कौन-सी फिल्म है।

---विज्ञापन---

netflix
netflix

Netflix Top 5 Trending Movies: ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर हर हफ्ते नई फिल्में और सीरीज के साथ शोज भी स्ट्रीम होते हैं। हर हफ्ते दर्शकों के लिए नेटफ्लिक्स पर कुछ खास और नया होता है, जो आते ही दर्शकों का दिल भी जीत लेता है। इस समय नेटफ्लिक्स पर 5 फिल्में सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं और खूब ट्रेंड भी हो रही हैं। अगर आप भी इस वीकेंड फिल्म देखने के लिए एक्साइटेड हैं, तो आप इन 5 फिल्मों को अपनी बिंज वॉच लिस्ट में शुमार कर सकते हैं। चलिए जानते हैं कि नेटफ्लिक्स पर भारत में इस समय टॉप 1 पर कौन-सी फिल्म ट्रेंड कर रही है, जिसने आते ही लोगों का दिल जीत लिया है।

यह भी पढ़ें: अधूरी रह गई Arjun Kapoor की दादी की ये इच्छा, वायरल पोस्ट से मिला हिंट!

---विज्ञापन---

ज्वेल थीफ

सैफ अली खान स्टारर हिंदी एक्शन फिल्म ज्वेल थीफ इस समय नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है। इस फिल्म में चोर-पुलिस की कहानी दिखाई गई है, जिसमें जयदीप अहलावत भी अहम रोल में नजर आए हैं। यह फिल्म हाल ही में नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई है और आते ही इस फिल्म का जादू ओटीटी पर चल गया है।

---विज्ञापन---

कोर्ट स्टेट बनाम ए नोबडी

नेटफ्लिक्स पर ‘कोर्ट: स्टेट वर्सेस ए नोबडी’ दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है और इस तेलुगु फिल्म को लोग खूब देख रहे हैं। ये फिल्म एक गरीब लड़के के बारे में है जो एक अमीर परिवार की लड़की से प्यार कर बैठता है। लड़की का परिवार लड़के पर पॉक्सो एक्ट लगा देता है और फिर उस लड़के का केस कोर्ट में एक यंग वकील पूरी सच्चाई के साथ लड़ता है।

---विज्ञापन---

मैड स्क्वायर

मैड स्क्वायर, 25 अप्रैल, 2025 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई है, ये एक तेलुगु कॉमेडी-एक्शन फिल्म है जो तीन कॉलेज के दोस्तों की कहानी है। कॉमेडी और एक्शन दोनों ही इस फिल्म में देखने को मिल रहा है, जिसकी वजह से ये फिल्म दर्शकों को इंप्रेस कर रही है।

---विज्ञापन---

 

छावा 

थियेटर के बाद अब ओटीटी पर विक्की कौशल स्टारर छावा ट्रेंड कर रही हैं, यह फिल्म पिछले 3 हफ्तों से नेटफ्लिक्स पर टॉप 5 में ट्रेंड कर रही हैं। इस समय टॉप 4 पर छावा है, जिसमें रश्मिका मंदाना लीड रोल में नजर आई हैं। इस फिल्म में विलेन के रोल में अक्षय खन्ना के काम को भी लोगों ने काफी पसंद किया है।

---विज्ञापन---

आईहोस्टेज

आईहोस्टेज एक रियल स्टोरी पर बेस्ट है, जब साल 2022 में एम्स्टर्डम के एक एप्पल स्टोर में बंदूक की नोक पर लोगों को बंधक बना लिया गया था। इस समय ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर खूब देखी जा रही है और इसकी कहानी को दर्शक पसंद कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: क्या प्रेग्नेंट हैं नागा चैतन्य की दूसरी पत्नी? शादी के 5 महीने बाद उठे सवाल तो करीबी ने बताया सच

---विज्ञापन---
First published on: May 03, 2025 08:21 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola