Sunday, 26 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

अधूरी रह गई Arjun Kapoor की दादी की ये इच्छा, वायरल पोस्ट से मिला हिंट!

निर्मल कपूर हमारे बीच नहीं रही हैं और इसके साथ ही उनकी वो इच्छा भी अधूरी रह गई है, जिसे उनके पोते अर्जुन कपूर पूरा नहीं कर पाए। निर्मल कपूर के निधन के बाद अब उनका एक पुराना लेटर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो उन्होंने अपने पोते अर्जुन कपूर के नाम लिखा था।

---विज्ञापन---

arjun kapoor
arjun kapoor

बोनी कपूर की मां निर्मल कपूर का देहांत हो गया है, उन्होंने 2 मई 2025 को आखिरी सांस ली। निर्मल कपूर का आज अंतिम संस्कार किया गया,जहां अर्जुन, सोनम और शनाया समेत सभी कपूर परिवार इमोशनल नजर आया। निर्मल कपूर के निधन के बाद अब उनका एक पुराना लेटर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो उन्होंने अपने पोते अर्जुन कपूर के नाम लिखा था। निर्मल कपूर हमारे बीच नहीं रही हैं और इसके साथ ही उनकी वो इच्छा भी अधूरी रह गई है, जिसे उनके पोते अर्जुन कपूर पूरा नहीं कर पाए। आइए जानते हैं कि अर्जुन कपूर अपनी दादी की वो कौन-सी ख्वाहिश पूरी नहीं कर पाए हैं, जो उन्होंने खुद अर्जुन से जताई थी।

यह भी पढ़ें: पॉपुलर इन्फ्लुएंसर के करीबी का निधन, इमोशनल पोस्ट में उड़ेला दिल का दर्द

---विज्ञापन---

अर्जुन कपूर की दादी की इच्छा

निर्मल कपूर ने 90 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा है और उन्होंने एक खुशहाल जिंदगी जी है। निर्मल कपूर पोता-पोती ही नहीं बल्कि अपनी पोती सोनम कपूर के बेटे वायु को भी देखकर दुनिया से गई हैं। मगर निर्मल कपूर की एक इच्छा जरूर अधूरी रह गई है और वो यह कि वो अर्जुन कपूर की शादी होते देखना चाहती थीं। निर्मल कपूर की ख्वाहिश थी कि उनका बड़ा पोता जल्दी शादी करके अपना घर बसा ले।

---विज्ञापन---

निर्मल कपूर का लेटर हुआ वायरल

निर्मल कपूर के निधन के बाद अब उनका एक पुराना लेटर वायरल हो रहा है, जिसे उन्होंने खुद अपने हाथों से लेकर पोते अर्जुन कपूर को उनके 33वें जन्मदिन पर दिया था। अर्जुन कपूर ने खुद सोशल मीडिया पर दादी के लेटर को पोस्ट किया था, जो अब फिर से वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में एक लेटर है,जिसमें लिखा हुआ है,’अर्जुन कपूर जल्दी शादी करो।’ पोस्ट के कैप्शन में एक्टर ने कैप्शन में लिखा था,’जब आपकी दादी के तोहफे में धमकी और गुजारिश के साथ प्यार और आदेश सब कुछ एक साथ हो।’

---विज्ञापन---

अर्जुन कपूर की नहीं देख पाईं शादी

हालांकि अर्जुन कपूर की शादी देखे बिना ही उनकी दादी इस दुनिया से जा चुकी हैं और एक्टर अपनी दादी की इस ख्वाहिश को पूरा नहीं कर पाए हैं। अर्जुन और सोनम कपूर दोनों से ही उनकी दादी को खास लगाव था और अपनी दादी को अंतिम विदाई देते हुए सोनम कपूर काफी उदास नजर आई थीं। बॉलीवुड सेलेब्स भी अर्जुन कपूर के परिवार का साथ देने इस मुश्किल समय में उनके साथ खड़े दिखे।

यह भी पढ़ें: क्या प्रेग्नेंट हैं नागा चैतन्य की दूसरी पत्नी? शादी के 5 महीने बाद उठे सवाल तो करीबी ने बताया सच

---विज्ञापन---
First published on: May 03, 2025 07:47 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola