Thursday, 13 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

आर्मी अफसर बनना चाहता था ये क्रिकेटर, पिता के लिए छोड़ा सपना, सालों बाद खोला राज

Ex Cricketer Big Reveal: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर ने अपने पिता के लिए एक बड़ा त्याग किया था. चलिए जानते हैं ये क्रिकेटर कौन हैं?

Navjot Singh Sidhu big reveal
पिता के लिए छोड़ा सपना

Ex-Cricketer Big Reveal: कई बार ऐसा होता कि इंसान को अपने परिवार के लिए अपने सपनों का त्याग करना पड़ता है. ऐसा ही एक बड़ा त्याग भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर ने अपने पिता के लिए किया था. ये क्रिकेटर कोई और नहीं बल्कि नवजोत सिंह सिद्धू हैं, जो कपिल शर्मा के शो के बाद अब रियलिटी शो इंडियाज गॉट टैलेंट 11 में जज बने हुए नजर आने वाले हैं. मालूम हो कि नवजोत सिंह ने बतौर क्रिकेटर, कमेंटेटर और राजनेता के रूप में अपना खूब नाम कमाया है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि नवजोत सिंह सिद्धू कभी भी क्रिकेटर नहीं बनना चाहते थे? उन्होंने अपने पिता के सपने को पूरा करने के लिए सपना छोड़ दिया था. इस बड़े राज का खुलासा उन्होंने खुद किया.

पूरा किया पापा का सपना

नवजोत सिंह सिद्धू ने इंडियाज गॉट टैलेंट 11 में कहा, ‘मैं भारतीय सेना में जाना चाहता था. मैंने पहले ही अटेम्प्ट में IMA का एग्जाम पास कर लिया था. लेकिन जब जाने का समय आया, तो मेरे पापा ने मुझे रोक लिया और कहने लगे कि ना जा, मैं तेरे बिना जी नहीं पाउंगा. इसके बाद मैंने अपना सेना में जाने का सपना त्याग दिया और अपने पापा का सपना पूरा करने के लिए क्रिकेटर बन गया.’

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘लोगों को लगा मैं ऋषि कपूर की नाजायज बेटी हूं…’ ट्विंकल खन्ना ने बताया किसकी वजह से मच गया था बवाल

पहली बार को रोते देखा

नवजोत सिंह सिद्धू ने आगे बताया कि इसके बाद उनका सफर बिल्कुल भी आसान नहीं था. उन्होंने कहा कि जब उन्हें पहली बार भारतीय क्रिकेट टीम में सिलेक्ट किया गया, तो उनके पिता ने पूरे शहर के साथ जश्न मनाया. लेकिन तभी उन्हें अचानक टीम से बाहर कर दिया गया. इसके अलावा एक आर्टिकल छपा जिसमें लिखा था, ‘नवजोत सिंह सिद्धू: द स्ट्रोकलेस वंडर.’ नवजोत ने बताया कि इस खबर से उनके पिता को बहुत दुख हुआ, ये पहली बार था उन्होंने अपने पापा को रोते हुए देखा, जिससे वो हक्के-बक्के रह गए.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: मां से लड़कर सिनेमा में की थी एंट्री, एक सीन ने बना दिया स्टार, लोगों की दिलो दिमाग में बैठ गया किरदार

हर रोज लगाते थे 125 छक्के

नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि उन्होंने इस घटना से प्रेरणा ली और कसम खाई कि वे जल्द ही भारत के लिए खेलेंगे. इसके बाद वे रोज सुबह 3 बजे उठकर पिच को रोल करते थे, उस पर पानी डालते थे, और घंटों प्रैक्टिस करते थे. इस दौरान वे हर रोज 125 छक्के लगाते थे. इतनी कड़ी मेहनत के बाद उन्हें विश्व कप टीम में चुना गया. जहां उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 छक्के जड़े थे. इसलिए, जीवन में कुछ भी आसान नहीं है.

---विज्ञापन---
First published on: Oct 03, 2025 01:25 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola