Tuesday, 22 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

National Film Awards Live: अनंत नाग को दादा साहेब फाल्के अवार्ड; समारोह में कार्तिक-यामी समेत कई सेलेब्स मौजूद

Entertainment News Live: 72वां नेशनल फिल्म अवॉर्ड आज आयोजित हो रहा है और इस बार ये इवेंट दिल्ली से बाहर गुजरात के स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के पास हो रहा है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विजेताओं को सम्मानित करेंगी. इस बार अनंत नाग को दादा साहेब फाल्के, यामी गौतम को बेस्ट एक्ट्रेस और कार्तिक आर्यन-ममूटी को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिल रहा है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

72nd National Film Awards Live Updates
72nd National Film Awards Live Updates

Entertainment News Live In Hindi: 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है. 71 सालों के इतिहास में पहली बार यह ग्रैंड सेरेमनी दिल्ली से बाहर गुजरात के केवड़िया में ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ के पास आयोजित हो रही है. हालांकि फैंस ये जानना चाहते हैं कि इस इवेंट को कहां लाइव देखा जा सकता है. बता दें कि आज दोपहर 3 बजे से शुरू होने वाले इस इवेंट को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू होस्ट करेंगी और डीडी नेशनल पर इसे लाइव देखा जा सकता है. इस बार दिग्गज एक्टर अनंत नाग को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से नवाजा जाएगा…

इन सितारों को मिलेगा अवॉर्ड

बता दें कि 72वें नेशनल फिल्म पुरस्कारों के विनर्स का ऐलान जुलाई में ही हो चुका था. इस बार ‘आर्टिकल 370’ को बेस्ट फीचर फिल्म चुना गया है और इसी फिल्म में अपनी शानदार एक्टिंग के लिए यामी गौतम बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड अपने नाम करेंगी. वहीं बेस्ट एक्टर का खिताब दो-दो स्टार्स को मिल रहा है. ममूटी को ‘भ्रमयुगम’ और कार्तिक आर्यन को ‘चंदू चैंपियन’ के लिए बेस्ट एक्टर अवॉर्ड मिलेगा. इसके अलावा, फिल्म ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ से डायरेक्शन में कदम रखने वाले रणदीप हुड्डा को बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर चुना गया है. बात करें बेस्ट पॉपुलर फिल्म की, तो यह अवॉर्ड प्रभास, दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन की ‘कल्कि 2898 एडी’ की झोली में गया है.

---विज्ञापन---

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Hanuman Ansh Vs Daayra Vs Vibe Collection)

Hanuman Ansh: Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, रिलीज के 46वें दिन भी ‘हनुमान अंश’ ने 4 करोड़ रुपये का तगड़ा नेट बिजनेस किया है. 15% हिंदी ऑक्यूपेंसी और 7,629 शोज के साथ फिल्म ने अब तक भारत में 275.88 करोड़ नेट और 325.80 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है.

Daayra: करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन स्टारर फिल्म ‘दायरा’ को थिएटर्स में 4 दिन हो चुके हैं, लेकिन फिल्म की कमाई लगातार घट रही है. चौथे दिन 1,562 शोज और 11% ऑक्यूपेंसी के साथ फिल्म ने सिर्फ 45 लाख रुपये बटोरे, जिससे इसका इंडिया नेट कलेक्शन 4.95 करोड़ (ग्रॉस 5.93 करोड़) और वर्ल्डवाइड कलेक्शन महज 7.68 करोड़ रुपये ही हो पाया है.

---विज्ञापन---

Vibe: एक्ट्रेस प्रीति जिंटा, कुणाल खेमू, स्पर्श श्रीवास्तव और भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव (निरहुआ) स्टारर फिल्म ‘वाइब’ ने चौथे दिन 2,609 शोज और 12% ऑक्यूपेंसी के साथ 90 लाख रुपये का बिजनेस किया. फिल्म का कुल भारत नेट कलेक्शन 8.35 करोड़ (ग्रॉस 10 करोड़) और वर्ल्डवाइड कलेक्शन 11.50 करोड़ रुपये हुआ है.

17:27 (IST) 22 Sep 2026
National Film Awards Live: मनोज मुंतशिर को मिला बेस्ट लिरिक्स का अवॉर्ड

मनोज मुंतशिर को ‘मैदान’ के गाने ‘जाने दो’ के लिए बेस्ट लिरिक्स का नेशनल अवॉर्ड मिला है.

17:13 (IST) 22 Sep 2026
National Film Awards Live: धनुष की फिल्म 'रायन' को मिला बेस्ट तमिल फिल्म का अवॉर्ड

साउथ स्टार धनुष की फिल्म 'रायन' को बेस्ट तमिल फीचर फिल्म का अवॉर्ड मिला है. ये पुरस्कार कावेरी कलानिधि ने ग्रहण किया. धनुष ने इस फिल्म को लिखा और डायरेक्ट किया है. उन्हें भी इसके लिए अवॉर्ड प्रदान किया गया.

17:07 (IST) 22 Sep 2026
National Film Awards Live: शाश्वत सचदेव को बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर का अवॉर्ड

शाश्वत सचदेव को बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर का अवॉर्ड मिला है. उन्हें ये अवार्ड फिल्म 'आर्टिकल 370' के लिए दिया गया है.

15:16 (IST) 22 Sep 2026
Entertainment News Live: 'राइज एंड फॉल' में प्रियंका चाहर से गौतम गुलाटी तक, सत्ता की जंग में उतरेंगे ये 15 चेहरे

Rise And Fall 2 contestants list: रियलिटी शो के शौकीन दर्शकों के लिए एक बार फिर पावर, रणनीति और गेम का रोमांच शुरू होने वाला है. प्राइम वीडियो और MX प्लेयर का पॉपुलर रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' अपने दूसरे सीजन के साथ वापसी करने जा रहा है. पहले सीजन की सफलता के बाद अब मेकर्स ने सीजन 2 के कंटेस्टेंट्स के नाम भी सामने ला दिए हैं. इस बार शो में टीवी, बॉलीवुड, सोशल मीडिया और पॉलिटिक्स से जुड़े कई चर्चित चेहरे नजर आएंगे. पढ़ें पूरी खबर...

15:15 (IST) 22 Sep 2026
Entertainment News Live: रिलीज से पहले ही अल्लू अर्जुन की 'राका' ने रचा इतिहास

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की अपकमिंग फिल्म 'राका' को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट है. 'पुष्पा' और 'पुष्पा 2' के बाद अल्लू अर्जुन एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने की तैयारी में हैं. फिल्म के डायरेक्टर एटली हैं और इसे बेहद बड़े बजट में बनाया जा रहा है. रिलीज में अभी काफी वक्त बाकी है, लेकिन फिल्म ने उससे पहले ही एक ऐसा कारनामा कर दिया है. जिसकी चर्चा दुनियाभर में हो रही है. पढ़ें पूरी खबर...

15:14 (IST) 22 Sep 2026
Entertainment News Live:एक लड़की के प्यार में भिड़े वीर-अपारशक्ति, 'प्रेम कीटाणु' का धांसू ट्रेलर रिलीज

Prem Keetanu Trailer Released: वीर पहाड़िया, अपारशक्ति खुराना की अपकमिंग फिल्म 'प्रेम कीटाणु' का दमदार ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसमें कॉलेज के दिनों का प्यार, मस्ती और मीठी-मीठी नोकझोंक देखने को मिल रही है. ट्रेलर ने कॉलेज के वो दिन याद दिला दिए हैं, जब आप इन पलों को जिया करते थे. यह वही लम्हा है, जो जिंदगी का सबसे बड़ा हिस्सा हुआ करता था. फिल्म में वीर पहाड़िया और अपारशक्ति खुराना एक ही लड़की के प्यार में पड़ जाते हैं. जिसके बाद कहानी में टकराव देखने को मिलता है. पढ़ें पूरी खबर...

15:13 (IST) 22 Sep 2026
Entertainment News Live: शाहरुख खान ने लालबागचा राजा के पंडाल में ऐसा क्या किया हो रही भर-भरकर तारीफ?

बॉलीवुड के 'किंग' खान यानी शाहरुख खान जहां भी नजर आते हैं, उनकी हर छोटी-बड़ी बात सुर्खियों में आ जाती है, हाल ही में एक्टर गणेशोत्सव के मौके पर मुंबई के मशहूर लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे. इस दौरान उनके साथ पत्नी गौरी खान, बेटी सुहाना खान और उनकी मैनेजर पूजा ददलानी भी नजर आईं. शाहरुख की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. पढ़ें पूरी खबर...

15:12 (IST) 22 Sep 2026
Entertainment News Live: आसिफ खान-लव गिल की नजदीकियों पर फूटा पत्नी का गुस्सा

'बिग बॉस 20' के घर में रिश्ते और दोस्तियां लगातार चर्चा में हैं. अब कंटेस्टेंट आसिफ खान और लव गिल की कुछ वायरल क्लिप्स ने सोशल मीडिया पर नई चर्चा छेड़ दी है. इन वीडियो में लव, आसिफ के काफी करीब नजर आ रही हैं. कहीं वह उन्हें गले लगाती दिखीं तो कहीं आसिफ की गोद में बैठी नजर आईं. एक क्लिप में लव उन्हें रोकने की कोशिश करती भी दिखाई दीं. इन वीडियो के सामने आने के बाद दोनों की नजदीकियों को लेकर सोशल मीडिया पर सवाल उठने लगे. पढ़ें पूरी खबर...

08:40 (IST) 22 Sep 2026
Entertainment News Live: 72वां नेशनल फिल्म अवॉर्ड का आयोजन आज

72वां नेशनल फिल्म अवॉर्ड आज गुजरात के केवड़िया में आयोजित हो रहा है. इतिहास में पहली बार दिल्ली से बाहर हो रहे इस अवॉर्ड शो में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विनर्स को सम्मानित करेंगी.

First published on: Sep 22, 2026 08:37 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola