JioHotstar Courtroom Film: फिल्मों की दुनिया में क्राइम, सस्पेंस, मर्डर मिस्ट्री और कोर्टरूम ड्रामा ऐसे जोनर हैं, जिनकी फिल्में हमेशा ऑडियंस का ध्यान खींचने में कामयाब होती हैं। वहीं, अगर इन फिल्मों में चालाकी का इस्तेमाल करके कॉमेडी का तड़का लगा दिया जाए, तो ये फिल्में सोने पर सुहागे जैसा काम करती हैं। ऐसी ही एक बॉलीवुड में भी रिलीज होने वाली है, जिसका नाम ‘Jolly LLB 3’ है। लेकिन आज हम आपके लिए एक ऐसी कोर्टरूम ड्रामा फिल्म लेकर आए हैं, जिसके षडयंत्र के जाल में फंसने के बाद आपको ‘Jolly LLB’ भी फीकी लगेगी।
क्या है फिल्म का नाम?
इस बेहतरीन कोर्टरूम ड्रामा फिल्म का नाम ‘मुकुंदन उन्नी एसोसिएट्स’ है। ये मूवी मलयालम फिल्म इंडस्ट्री का एक मास्टरपीस पीस प्रोजेक्ट है। साल 2022 में रिलीज हुई इस फिल्म के लीड एक्टर के साथ-साथ हर एक किरदार बहुत अहम और मजबूत है। इस फिल्म में एक ऐसे मुद्दे को उठाया गया है, जिससे आज सड़क पर चलने वाला हर व्यक्ति परेशान है। फिल्म षडयंत्र का जाल इस तरह से फैलाती है कि आप एक बार देखना शुरू करेंगे और उसी में उलझ जाएंगे। इस फिल्म में आपको जबरदस्त माइंड गेम के साथ-साथ कॉमेडी भी देखने को मिलेगी।
यह भी पढ़ें: 2 घंटे 10 मिनट की ये साधारण सी दिखने वाली फिल्म की कहानी घुमा देगी दिमाग, IMDb पर 8.3 रेटिंग
क्या है फिल्म की कहानी?
फिल्म की कहानी की शुरुआत एडवोकेट मुकुंदन उन्नी के मॉर्निंग रिचुअल के साथ होती है, जिसके साथ उन्नी कहता है कि सफल होने के लिए जिन चार चीजों की जरूरत होती है, वो सभी उसके अंदर हैं। उसे 30 साल का होने से पहले अमीर और सफल इंसान बनना है। इसलिए वो पिछले 4 साल आधार कार्ड पर 29 साल का ही है। मुकुंदन उन्नी काम के सिलसिले में एमएलए के घर जाता है। एमएलए का केस लड़ने की लालच में मुकुंदन उन्नी उन्हें एक सलाह देता है, जिसकी वजह से उसे नौकरी से निकाल दिया जाता है।
इसके बाद वह अपने जीवन की नई शुरुआत करने के लिए हर एक नया तरीका अपनाता है, लेकिन उसे कहीं कोई काम नहीं मिलता है। इसी बीच उसकी मां के साथ एक हादसा हो जाता है। मां को अस्पताल लेकर आने के बाद फिल्म में मुकुंदन उन्नी की जिंदगी पूरी तरह से बदल जाती है।
कहां देख सकते हैं फिल्म?
अभिनव सुंदर नायक के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘मुकुंदन उन्नी एसोसिएट्स’ को आप जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं। इस फिल्म को IMDb पर 7.8 की रेटिंग मिली है। फिल्म में विनीत श्रीनिवासन लीड रोल में हैं, उनके साथ आर्ष चंदिनी बैजू, तन्वी राम और भावना बाबू भी मुख्य भूमिका में हैं।