Tuesday, 14 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Manoj Kumar Funeral: आज पंचतत्व में विलीन होंगे ‘भारत कुमार’, जानें अंतिम संस्कार से जुड़ी डिटेल्स

Manoj Kumar Funeral: दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार आज पंचतत्व में विलीन होंगे। दोपहर बाद उनका अंतिम संस्कार होगा। आइए आपको उनके अंतिम संस्कार से जुड़ी सभी डिटेल्स बताते हैं।

---विज्ञापन---

Manoj Kumar Funeral: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार अब हमारे बीच इस दुनिया में नहीं हैं। कल यानी 4 अप्रैल को एक्टर ने 87 की उम्र में मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस ली। इसके बाद से ही फैंस के साथ-साथ पूरा बॉलीवुड सदमे में है। उनके फैंस काफी भावुक दिखाई दे रहे हैं। वहीं आज ‘भारत कुमार’ पंचतत्व में विलीन हो जाएंगे। आइए आपको भी उनके अंतिम संस्कार से जुड़ी सारी डिटेल्स बताते हैं।

यह भी पढ़ें: मनोज कुमार को श्रद्धांजलि देने पहुंचे धर्मेंद्र के साथ कई स्टार्स, आखों में नमी लिए दी अंतिम विदाई

---विज्ञापन---

कब और कहां होगा अंतिम संस्कार?

एक्टर का आज यानी 5 अप्रैल को दोपहर 12 बजे विलेपार्ले श्मशान भूमि पर अंतिम संस्कार किया जाएगा। ये डिटेल्स उनके बेटे कुणाल गोस्वामी ने शेयर की। उनके अंतिम विदाई देने के लिए उनकी फैमिली और बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता भी शामिल होंगे। बीते दिन उनकी फैमिली के कुछ सदस्य विदेश में थे इसलिए उनका अंतिम संस्कार आज किया जा रहा है।

---विज्ञापन---

फैन ने बनाई चारकोल पेंटिंग

वहीं बीते दिन अंतिम विदाई देने के लिए उनके कई बॉलीवुड के दोस्त पहुंचे। ‘मेरा नाम जोकर’ जैसी फिल्मों में मनोज कुमार के साथ काम कर चुके धर्मेंद्र भी उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि देने पहुंचे। इस मौके पर उनकी आंखें नम दिखाई दी। वहीं प्रेम चोपड़ा भी मनोज कुमार के अंतिम दर्शन करने पहुंचे। वहीं दूसरी ओर एक फैन ने उनकी याद में चारकोल इमेज बनाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

अस्पताल ने भी जारी की स्टेटमेंट

बता दें मनोज कुमार बीते एक हफ्ते से कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती थे। वो सांस की बीमारी से जूझ रहे थे। इसके चलते ही उनका निधन हो गया। वहीं अस्पताल ने भी एक ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी कर बताया कि मनोज कुमार के पार्थिव शरीर को अस्पताल में ही रखा गया था।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: कौन बनेगा नया मिहिर विरानी? एकता कपूर के ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में इन तीन स्टार्स के बीच कांटे की टक्कर

First published on: Apr 05, 2025 07:13 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola