Monday, 27 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

वायरल गर्ल मोनालिसा ने फैंस को दी गुड न्यूज, कैमरे पर खुद अनाउंस किया नया प्रोजेक्ट

Viral Girl Monalisa: महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा ने डायरेक्टर सनोज मिश्रा भले ही जेल चले गए हैं, लेकिन मोनालिसा की किस्मत अभी भी चमक रही है। मोनालिसा ने लोगों को एक खुशखबरी दी है, कि उनके हाथ एक बड़ा प्रोजेक्ट लग गया है।

---विज्ञापन---

Monalisa
Monalisa

Viral Girl Monalisa: बॉलीवुड डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा को फिल्म का ऑफर दिया था। मगर वो फिल्म की शूटिंग शुरू करने से पहले ही जेल की हवा खा रहे हैं। इस बीच लोगों को चिंता सता रही थी कि अब मोनालिसा का क्या होगा। ऐसे में अब मोनालिसा ने खुद एक बड़ी खुशखबरी लोगों के साथ शेयर की है, जिसमें उन्होंने अपने अगले प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी दी है।

यह भी पढ़ें: Pahalgam Attack पर 2 दिन बाद छलका माहिरा खान का दर्द, फिर डिलीट कर दी पोस्ट

---विज्ञापन---

मोनालिसा के हाथ लगा बिग प्रोजेक्ट

महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की फिल्म पर भले ही अभी मुश्किलों के बादल छाए हो। मगर मोनालिसा की किस्मत अभी भी बुलंदी पर है और उनको अब एक नया प्रोजेक्ट भी मिल गया है। वायरल गर्ल मोनालिसा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर खुद लोगों को अपने नए प्रोजेक्ट की जानकारी दी है। मोनालिसा फिल्म से पहले एक म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाली हैं और इस बात की जानकारी उन्होंने खुद लोगों को दी है।

---विज्ञापन---

मोनालिसा ने साइन की म्यूजिक वीडियो

मोनालिसा जल्द ही सिंगर उत्कर्ष सिंह के साथ म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाली हैं, जिसमें उनके साथ सिंगर उत्कर्ष सिंह नजर आने वाले हैं। ‘मेरे यार बदल गया’ नाम की एल्बम उत्कर्ष सिंह की मार्च में आई है, जिसे लोगों ने बहुत पसंद किया था। अब मोनालिसा और उत्कर्ष ने हाथ मिलाया है और इस बात की जानकारी खुद सिंगर और वायरल गर्ल ने दी है।

मोनालिसा ने दी गुड न्यूज!

वीडियो में मोनालिसा ने कहती हैं, ‘नमस्कार दोस्तों मेरा नाम मोनालिसा है, हम एक म्यूजिक वीडियो ला रहे हैं… आप हमें ढेर सारा प्यार दीजिए। इसके बाद उत्कर्ष सिंह भी कहते हैं कि हम एक म्यूजिक वीडियो ला रहे हैं, मैं चाहता हूं आप इसे ढेर सारा प्यार दें। ये मोनालिसा की पहली म्यूजिक वीडियो है और हम इसका बहुत जल्द शूट करने वाले हैं, अपडेट्स् के लिए बने रहिए… थैंक्यू ।’

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Phule Review: झिंझोड़ कर रख देगी देश के पहले ‘महात्मा’ की कहानी, पढ़ें पूरा रिव्यू

---विज्ञापन---
First published on: Apr 25, 2025 02:39 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola