Monday, 23 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

खूंखार विलेन संग एक ‘इंटीमेट सीन’ में कांप उठी थी माधुरी दीक्षित, सेट पर जमकर हुआ था हंगामा

बॉलीवुड के एक खूंखार विलेन संग रेप सीन शूट करते वक्त एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित को परेशानी झेलनी पड़ी थी. सीन से पहले वो काफी ज्यादा डरी हुई थीं.

Madhuri Dixit

Madhuri Dixit: फिल्मों में कई बार ऐसे सीन्स फिल्माए जाते हैं, जिनमें एक्ट्रेसेस को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. एक बार कुछ आया ही बॉलीवुड की धकधक गर्ल माधुरी दीक्षित के साथ हुआ. एक्ट्रेस को एक खूंखार विलेन के साथ रेप सीन देना था, जिसे लेकर माधुरी दीक्षित काफी परेशान थीं. यहां तक की वो रोने भी लगी थीं. चलिए पूरा किस्सा जानते हैं.

माधुरी दीक्षित का ये किस्सा बॉलीवुड के मशहूर विलेन रंजीत से जुड़ा हुआ है. लीजेंडरी एक्टर रंजीत अबतक 500 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं. अपनी अधिकतर फिल्मों में उन्होंने विलेन का किरदार निभाया है. बॉलीवुड में उनकी एक अलग ही पहचान है. दरअसल साल 1989 में आई फिल्म प्रेम प्रतिज्ञा के एक सीन में रंजीत को माधुरी दीक्षित के साथ रेप सीन करना था. इसी सीन को लेकर माधुरी काफी डरी हुई थीं. यहां तक कि एक्ट्रेस सेट पर रो भी रही थीं. इस किस्से को खुद रंजीत ने सुनाया और बताया कि बाद में उन्होंने बड़ी आसानी से सीन शूट किया था.

---विज्ञापन---

रोने लगी थीं माधुरी दीक्षित

फिल्मों में खतरनाक रोल करने वाले रंजीत को फिल्म प्रेम प्रतिज्ञा में माधुरी दीक्षित संग रेप शूट करना था. शूटिंग से पहले माधुरी काफी परेशान थीं. एक बातचीत के दौरान इस किस्से को सुनाते हुए रंजीत ने बताया कि माधुरी शूट से पहले काफी डरी हुई थीं. जिसके बाद रंजीत ने खुद जाकर एक्ट्रेस को समझाया था. रंजीत के मुताबिक माधुरी बुरी तरह सहमी हुई थीं और रेप सीन की शूटिंग के दौरान वो काफी पैनिक कर रही थीं. बाद में माधुरी रोने भी लगी थीं. इसपर रंजीत ने खुद जाकर उन्हें दिलासा दिया और कहा- ‘मैं अच्छा आदमी हूं.’

कुछ देर बाद रंजीत ने सीन को लेकर माधुरी को तैयार किया और रेप सीन शूट हुआ था. इस बार दोनों ने काफी आसानी से ये सीन शूट कर लिया और माधुरी की खूब तारीफ भी हुई. दोनों के लिए सेट पर खूब तालियां भी बजी थीं.

---विज्ञापन---
First published on: Nov 12, 2025 04:19 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो