Tuesday, 22 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

क्या कीकू शारदा छोड़ रहे हैं The Great Indian Kapil Show?अर्चना पूरन सिंह ने तोड़ी चुप्पी

Kiku Sharda Leaving The Great Indian Kapil Show:फेमस कॉमेडियन कीकू शारदा जल्द ही अशनीर ग्रोवर के रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ में नजर आने वाले हैं। अब इसी बीच उनके ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ को छोड़ने की खबरें सामने आ रही है।अफवाहों के मुताबिक इसकी वजह उनके और कृष्णा अभिषेक के बीच अनबन को बताया जा रहा है। क्या सच में किकू शो को अलविदा कह रहे हैं? आइए आपको देते हैं इस मामले की पूरी जानकारी।

Kiku Sharda Leaving The Great Indian Kapil Show: एक्टर और कॉमेडियन कीकू शारदा इन दिनों सुर्खियों में हैं। वो जल्द ही अशनीर ग्रोवर द्वारा होस्ट किए जाने वाले रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ में नजर आने वाले हैं। वायरल भयानी के पोस्ट के मुताबिक, उन्होंने इस रियलिटी शो में पार्टिसिपेट करने के लिए ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ को छोड़ दिया है। यह पोस्ट काफी तेजी से वायरल होने लगा और चर्चा का विषय बन गया। आपको बता दें कि इसके अलावा उनका एक बिहाइंड द सीन्स वीडियो भी सामने आया था, जिसमें उनकी और कृष्णा अभिषेक की बहस होती नजर आ रही है। इसके बाद से फैंस अंदाजा लगाने लगे कि उनके शो को अलविदा कहने की असली वजह कृष्णा अभिषेक के साथ अनबन है।

कीकू और कृष्णा की लड़ाई

कीकू शारदा और कृष्णा अभिषेक के बीच अनबन की खबरें सुर्खियों में आ गईं जब इंस्टाग्राम पर उनका एक बिहाइंड-द-सीन्स वीडियो सामने आया। वीडियो में दोनों आपस में बहस करते नजर आए। कीकू कहते हैं कि “मैं टाइमपास कर रहा हूं क्या?” जिस पर कृष्णा ने जवाब दिया कि “तो फिर ठीक है, आप कर लो, मैं जा रहा हूं।” इस पर कीकू ने कहा कि “मुझे बुलाया गया है तो मैं पहले अपना काम खत्म कर लूं।” हालांकि, कृष्णा आगे कहते हैं कि “भाई, आई लव यू एंड रिस्पेक्ट यू, मैं अपनी आवाज ऊंची नहीं करना चाहता।” इसके अलावा वीडियो में हम देख सकते हैं कि शो के कुछ मेंबर उन्हें समझाते भी नजर आ रहे हैं।
इस वीडियो के वायरल होते ही कुछ फैंस तो उनकी लड़ाई को लेकर चिंता में आ गए वहीं कुछ फैंस का कहना है कि शायद ये कोई प्रैंक है।

---विज्ञापन---

क्या कीकू सच में शो छोड़ रहे हैं?

इन खबरों पर अब अर्चना पूरन सिंह ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने साफ कहा कि ‘ये बिल्कुल भी सच नहीं है।’ सोर्स के मुताबिक, कीकू शो का हिस्सा बने रहेंगे और आने वाले एपिसोड्स में भी दर्शकों को नजर आएंगे। बताया गया कि उन्होंने अपने अगले प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने से पहले इस शो की शूटिंग पूरी कर ली थी। टीम में उनका किसी भी मेंबर से कोई मतभेद नहीं है। वहीं, जिन खबरों में कीकू और कृष्णा की लड़ाई की बात कही जा रही थी, वो दरअसल सिर्फ एक मजाक था। इसके बाद दोनों ने शो के बाकी एपिसोड्स की शूटिंग भी पूरी की।

First published on: Sep 05, 2025 05:29 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola